लाइव न्यूज़ :

अमिताभ के इस गाने को साउथ इंडियन एक्टर रवि तेजा ने बनाया रिंगटोन, 'बाहुबली' की तिकड़ी है दीपिका की दीवानी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 24, 2018 14:51 IST

जब करण ने रैपिड फायर राउंड के दौरान तीनों से एक ही सवाल किया कि उनको बॉलीवुड में कौन सी अभिनेत्री पसंद है तो एक ही जवाब था कि दीपिका पादुकोण।

Open in App

कॉफी विद करण सीजन 6 में एक के बाद एक गेस्ट अपने निजी जीवन के पत्ते खोल चुके हैं। जिसने भी गेस्ट इस चैट शो में अब तक आए हैं उन सभी ने करण से सवालों का बेवाक तरीके से जवाब देते हुए अहम खुलासे किए हैं। ऐसे में रविवार को पहली बार बाहुबली की तिकड़ी- प्रभास, एस.एस.राजामौली और राणा दग्गुबती इस बार शो में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे थे।

इस दौरान जब करण जौहर ने शो एक सवालों के एक राउंड में जब तीनों से फोन करके किसी को स्टार को कॉल करके हैलो करण इट्स मी कहने को कहा तो एक ऐसा खुलासा हुआ कि फैंस भरोसा ही वहीं कर पाएंगे। दरअसल राजामौली ने साउथ से फेमस एक्टर  रवि तेजा  को इसके लिए कॉल किया। 

जब उन्होंने कॉल किया तो उनकी रिंग टोन जो थी वह थी अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन का गाना 'खइके पान बनारस वाला' , जिसको सुनकर करण जौहर चौंक गए उन्होंने पूछा ये किसको रिंग टोन है। तब राजामौली ने बताया ये रवि की रिंग टोन है। इससे एक बात साफ हो गई कि रवि महानायक के कितने बड़े फैन हैं कि उन्होंने उनके गाने की रिंगटोन लगा रखी है।

वहीं, जब करण ने रैपिड फायर राउंड के दौरान तीनों से एक ही सवाल किया कि उनको बॉलीवुड में कौन सी अभिनेत्री पसंद है तो एक ही जवाब था कि दीपिका पादुकोण। करण जौहर के इस शो में प्रभास ने लव लाइफ से लेकर कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिया। करण ने  रैपिड फायर राउंड में प्रभास से पूछा कि वह सेक्स और खाने में किसको चुनेंगे तो इस पर प्रभास ने कहा कि मैं खाना ज्यादा पसंद करूंगा। वहीं, शो में राजामौली ने बताया प्रभास का हैदराबाद में एक फार्महाउस है। इस फार्महाउस में खाने के कई डिशेज हैं। 

कॉफी विद करण पूरा शो देखे यहां    

टॅग्स :कॉफ़ी विद करणकरण जौहरप्रभास
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?