लाइव न्यूज़ :

Tip Tip Song: कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के 'टिप टिप बरसा पानी' गाने को एक घंटे में मिले 12 लाख व्यूज

By रुस्तम राणा | Updated: November 6, 2021 13:40 IST

सूर्यवंशी के इस गाने में कैटरीना और अक्षय कुमार की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। जिस तरह से रवीना ने पीली साड़ी में इस गाने को बेहद ही आकर्षक बनाया था, ठीक उसी तरह से कैटरीना सिल्वर कलर की शिमरी साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में कहर ढा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगाने को यूट्यूब पर लोग कर रहे हैं पसंदएक घंटे के भीतर मिले 12 लाख से अधिक व्यूज

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' के नाजा नाजा... सॉन्ग के बाद अब 'टिप टिप बरसा पानी..' गीत यूट्यूब पर आग लगा रहा है। इस सॉन्ग को एक घंटे के भीतर अब तक 12 लाख से भी अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। खास बात ये है कि यह गाना साल 1994 में आई 'मोहरा' फिल्म के गीत 'टिप टिप बरसा पानी...' अक्षय कुमार और रवीना टंडन के ऊपर फिल्माया गया था। 

सूर्यवंशी के इस गाने में कैटरीना और अक्षय कुमार की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। जिस तरह से रवीना ने पीली साड़ी में इस गाने को बेहद ही आकर्षक बनाया था, ठीक उसी तरह से कैटरीना सिल्वर कलर की शिमरी साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में कहर ढा रही हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर इस गाने की रिलीजिंग के बारे में जानकारी दी थी।  

इस गाने का म्यूजिक विजु शाह ने कंपोज किया है और तनिष्क बागची ने इसे रिक्रिएट किया है। इसके बोल आनंद बक्शी और तनिष्क बागची ने लिखे हैं और प्ले बैक सिंगर उदित नारायण और अल्का याग्निक ने अपनी आवाज दी है। बता दें ये गाना फिल्म रिलीज होने के एक दिन बाद लॉन्च हुआ है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म को बड़े स्केल पर भी रिलीज़ किया था। इसे 66 देशों में 1300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है और देश में फिल्म 4000 से अधिक स्क्रिन पर रिलीज हुई है। सूर्यवंशी फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।  

टॅग्स :कैटरीना कैफअक्षय कुमारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?