लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह मामले में बार-बार नाम आने से परेशान सूरज पंचोली ने उठाया बड़ा कदम, पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर

By अमित कुमार | Updated: August 11, 2020 11:47 IST

मीडिया ट्रायल से दुखी होकर एक्टर सूरज पंचोली ने अब पुलिस का सहारा लिया है। सूरज ने पुलिस से की गई शिकायत में मीडिया पर उनके खिलाफ झूठी खबरें चलाने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूरज पंचोली और दिशा सालियान को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें आ रही थी। सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियन सुसाइड केस में बार-बार खुद का नाम जोड़े जाने से सूरज पंचोली काफी परेशान हो गए हैं।इस शिकायत में उन्होंने कुछ मीडिया हाउस, यूट्यूब चैनलों और कुछ दूसरे लोगों का नाम लिया है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में एक्टर सूरज पंचोली को लेकर भी कई तरह की बातें होती रही है। ईडी, सीबीआई, बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में हर एंगल को बेहद करीब से देखने की कोशिश कर रही है। इस बीच मीडिया में सुशांत की मौत और उससे पहले उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान के आत्महत्या को सूरज पंचोली से जोड़ कर देखा जा रहा था। 

सूरज पंचोली और दिशा सालियान को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें आ रही थी। सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियन सुसाइड केस में बार-बार खुद का नाम जोड़े जाने से सूरज पंचोली काफी परेशान हो गए हैं। यही वजह है कि उन्होंने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि मीडिया की तरफ से सुशांत सिंह राजपूत के मामले में की कार्यवाही की कवरेज उन्हें मानसिक तौर पर परेशान कर रही हैं।

मानसिक शोषण के शिकार हो रहे सूरज पंचोली

सूरज पंचोली ने शिकायत में सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियन केस से उनका नाम जोड़ने पर आपत्ति जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे उनका मानसिक शोषण हो रहा है। एक्टर के करीबी सूत्रों के मुताबिक, इस शिकायत में उन्होंने कुछ मीडिया हाउस, यूट्यूब चैनलों और कुछ दूसरे लोगों का नाम लिया है। सूरज ने इस बात को अपना आधार बनाकर पुलिस में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने को कहा है। 

सोशल मीडिया पर लग रहे हैं सभी आरोप निराधार

सूरज ने बताया कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर लग रहे हैं सभी आरोप निराधार हैं। वहीं दिशा सालियान के पिता ने कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस को लिखा था कि उनकी बेटी को लेकर जितनी भी खबरें चलाई जा रही हैं, सब गलत हैं। सूरज पहले भी कह चुके हैं कि वह दिशा को नहीं जानते इसके बावजूद उन दोनों को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें चलती रहती है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!