लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला: बार-बार नाम घसीटे जाने पर बोले सूरज पंचोली, लोग मुझे भी आत्महत्या करने पर मजबूर कर देंगे

By अमित कुमार | Updated: August 7, 2020 07:46 IST

सूरज पंचोली ने बीजेपी नेता नारायण राणे द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया। अपने लेट्स्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह किस कदर परेशान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूरज ने एक इंटरव्यू में कहा कि कहीं किसी दिन लोग उन्हें खुदकुशी के लिए मजबूर न कर दें।सूरज ने कहा- मुझे नहीं पता कि सुशांत ने खुदकुशी की थी या नहीं, लेकिन ये लोग मुझे जरूर खुदकुशी करने पर मजबूर कर देंगे।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सूरज पंचोली का नाम भी उछला है। सूरज ने अब तक इस मामले में कुछ नहीं कहा था, लेकिन बार-बार इसमें अपना नाम घसीटे जाने से नाराज सूरज ने एक इंटरव्यू में कहा कि कहीं किसी दिन लोग उन्हें खुदकुशी के लिए मजबूर न कर दें। फैंस सूरज पंचोली को खरी-खोटी सुना रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन का सूरज पंचोली के साथ अफेयर था।

भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने हाल ही में दावा किया था कि सूरज के घर पर 13 जून को हुई पार्टी के बाद सब सुशांत के घर गए थे और पुलिस को पार्टी में शामिल लोगों से पूछताछ करनी चाहिए। सूरज का नाम दिशा सालियन के मामले में भी उछला था। इसके बाद सूरज ने कहा था कि वह दिशा को जानते नहीं और उनसे कभी मिले भी नहीं थे। 

परिवार के लोग भी रहते हैं परेशान

अब सुशांत के मामले में खुद को घसीटे जाने से दुखी सूरज का कहना है कि कहीं किसी दिन लोग उन्हें खुदकुशी के लिए मजबूर न कर दें। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पैरेंट्स उनको लेकर परेशान रहते हैं कि कहीं वह कुछ गलत न कर बैठें। सूरज ने कहा, ''इस वक्त मैं खुद को जितना संभव है उतना पॉजीटिव रखने की कोशिश कर रहा हूं। मैं ये सब अपनी फैमिली से डिस्कस नहीं करता, क्योंकि मैं जानता हूं कि वे पहले से ही मुझे लेकर स्ट्रेस में रह रहे हैं। मुझे नहीं पता कि सुशांत ने खुदकुशी की थी या नहीं, लेकिन ये लोग मुझे जरूर खुदकुशी करने पर मजबूर कर देंगे। मैं इतना ही कहना चाहूंगा।''

सूरज पंचोली को लेकर हो रही है कई तरह की बातें

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन का सूरज पंचोली के साथ अफेयर था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इतना तक कहा जा रहा है कि सूरज के बच्चे की दिशा मां बनने वाली थीं। मगर इस बच्चे के लिए सूरज तैयार नहीं थे, जिसके चलते वो दिशा को एबॉर्शन कराने को कह रहे थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!