लाइव न्यूज़ :

'उसने हमेशा बिहारवासियों के भले के लिए ही आवाज उठाई है', सोनू सूद ने मनीष कश्यप का किया बचाव, भड़के लोग

By अनिल शर्मा | Updated: April 12, 2023 14:50 IST

सोनू सूद ने ट्वीट किया- जितना भी मैं मनीष कश्यप को जानता हूँ उसने हमेशा बिहार के लोगों के भले के लिए ही आवाज उठाई है। हो सकता है उस से कुछ गलती भी हुई हो। पर यह बात मैं यकीन से कह सकता हूँ कि वो देशहित के लिए ही लड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देफर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को यूट्यूबर की याचिका पर तमिलनाडु और बिहार से जवाब मांगा है। मनीष कश्यप का पक्ष लेने को लेकर ट्विटर यूजर्स सोनू सूद पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप का अपने एक हालिया ट्वीट में बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मनीष कश्यप ने हमेशा बिहार के लोगों के भले के लिए ही आवाज उठाई। सोनू सूद ने जोर देकर ट्वीट में यह बात कही कि मैं यकीन से कह सकता हूँ कि वो देशहित के लिए ही लड़ा है। 

सोनू सूद ने ट्वीट किया- जितना भी मैं मनीष कश्यप को जानता हूँ उसने हमेशा बिहार के लोगों के भले के लिए ही आवाज उठाई है। हो सकता है उस से कुछ गलती भी हुई हो। पर यह बात मैं यकीन से कह सकता हूँ कि वो देशहित के लिए ही लड़ा है। न्याय और कानून से ऊपर हमारे देश में कुछ नहीं। जो भी होगा सही ही होगा।

गौरतलब है कि मनीष कश्यप को दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में प्रवासी कामगारों पर कथित हमले के फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मनीष कश्यप का पक्ष लेने को लेकर ट्विटर यूजर्स सोनू सूद पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा- डिलीट करोगे या अफसोस करोगे? मगर असल सवाल है कब करोगे। एक अन्य ने लिखा- लिखा तो है कि 'जितना मैं जानता हूं', मतलब ये है कि जानते ही नहीं। इसके साथ एक यूजर ने सोनू सूद का समर्थन करते हुए कहा,  मनीष कश्यप की लड़ाई कानून और सरकार से नहीं है , उसकी लड़ाई एक ऐसे इको सिस्टम से है जो हर तरीके से सबल और सक्षम है! आज एक साधारण घर के बच्चे का कैरियर समाप्त करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है और समाज के सक्षम लोग मूकदर्शक बने हुए हैं।

वहीं पत्रकार मोहम्मद जुबैर ने सोनू सूद के पोस्ट पर टिप्पणी की- क्या आप मनीष कश्यप की मुसलमान के प्रति इस नफरत को भी जानते हैं? क्या इसी तरह अपने अंदर का ज़हर उगलने को ' देशहित के लिये लड़ा है' कहते है? नीचे ट्वीट्स को पढ़ने के बाद, अगर आपको अभी भी उसे समर्थन करने का मन करता है क्योंकि उसने आपके इंटरव्यू लिए हैं, तो जरूर सपोर्ट करें।

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को यूट्यूबर की याचिका पर तमिलनाडु और बिहार से जवाब मांगा है। यूट्यूबर ने अपने खिलाफ दर्ज पांच प्राथमिकियों को एक साथ नत्थी करने का अनुरोध किया है। न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति संजय करोल की पीठ ने केंद्र, तमिलनाडु और बिहार सरकार को नोटिस जारी किया तथा यूट्यूबर मनीष कश्यप की याचिका पर एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा। मामले में अगली सुनवाई 21 अप्रैल को होगी। कश्यप की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ दो राज्यों में पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने पत्रकार अर्नब गोस्वामी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि किसी एक अपराध को लेकर कई कार्यवाही नहीं की जा सकती।

टॅग्स :सोनू सूदबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?