लाइव न्यूज़ :

भूख-प्यास से बिलख रहे बच्चे को लेकर सड़क पर सो रही मजबूर मां को देख भावुक हुए सोनू सूद, कहा- जल्द इनके सिर पर छत होगी

By अमित कुमार | Updated: July 20, 2020 15:13 IST

भले ही लॉकडाउन अब धीरे-धीरे अनलॉक हो रहा हो, लेकिन सोनू सूद अभी भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोनू सूद पिछले कुछ महीनों से लगातार लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सोनू सूद ने एक बार फिर एक मजबूर महिला और उसके दो बच्चों की मदद करने का वादा किया है। अंकित राजगढ़िया नाम के एक शख्स ने सोनू सूद को टैग करके उनसे मदद मांगी है। सोनू ने एक बार फिर अपने जवाब से लोगों का दिल जीत लिया।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ में सुर्खियां बटोर रहे हैं। अक्सर एक्टर फिल्मों के कारण चर्चाओं में रहता है। लेकिन सोनू सूद पिछले कुछ समय से प्रवासी मजदूरों की मदद कर सुर्खियों में हैं। सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान हजारों लोगों को उनके घर पहुंचाने का काम किया। इसके अलावा भी वह लोगों की हर तरह की मदद करते रहते हैं। 

यही वजह है कि लोग सोनू सूद के पास अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं। सोनू सूद ने एक बार फिर एक मजबूर महिला और उसके दो बच्चों की मदद करने का वादा किया है। दरअसल, एक महिला अपने बच्चे को लेकर सड़क पर रहने को मजबूर है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर सोनू सूद इमोशनल नजर आए। 

सरकार से नहीं सोनू सूद से है उम्मीद

सोनू सूद ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट रीट्वीट किया है, जिसमें अंकित राजगढ़िया नाम के एक शख्स ने सोनू सूद को टैग करके उनसे मदद मांगी है। इस शख्स ने अपने ट्वीट में लिखा- 'सर ये महिला के पति की मौत हो गई बाहर के पटना में रह रही थी मकान मालिक ने निकाल दिया है। एक महीने से सड़कों के किनारे पड़ी 2 छोटे बच्चे भूख से बिलख रहे हैं, मदद करें आप। सरकार से इन्हें उम्मीद नहीं कोई'।

सोनू सूद ने किया मदद का वादा

इस पोस्ट को देखकर सोनू सूद ने रीट्वीट किया और लिखा - 'कल इस परिवार के सिर पर छत होगी. इन छोटे बच्चों के लिए एक घर ज़रूर होगा'। सोनू ने एक बार फिर अपने जवाब से लोगों का दिल जीत लिया। बता दें कि सोनू सूद सोशल मीडिया पर अब तक जितनी लोगों से मदद का वादा किया, उसको उन्होंने पूरा किया। ऐसे में माना जा रहा है कि सोनू सूद इन बेसाहारा मां-बच्चों के लिए भी कुछ जरूर करेंगे।  

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल