लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद ने दिया कोरोना को मात, सोशल मीडिया पर इस खास अंदाज में दी फैंस को जानकारी

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 24, 2021 10:47 IST

एक्टर सोनू सूद ने एक फोटो शेयर करते हुए अपने कोरोना निगेटिव होने की खबर दी। फोटो में उन्होंने विक्ट्री पोज देते हुए मास्क भी लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्दे सोनू सूद कोरोना से ठीक हो चुके हैं, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है सोनू सूद ने कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एक तस्वीर शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी सोनू सूद के कोरोना निगेटिव होने पर फैंस ने भी जताई खुशी, सोशल मीडिया के जरिए भेजी बधाई

मुंबई: अभिनेता सोनू सूद ने शुक्रवार को अपने कोरोना निगेटिव होने की जानकारी दी । सोनू ने अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर करते हुए विक्ट्री को पोज दिया। साथ ही उन्होंने सुरक्षा नियमों का ध्यान रखते हुए मास्क भी लगाया था। सोनू के कोरोना निगेटिव होने के बाद उनके फैंस ने इस पर खुशी जताई और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई भी दी।

सोनू ने ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की दी थी जानकारी

सोनू सूद ने 17 अप्रैल को अपने फैंस को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी । उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि 'मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं । सुरक्षा नियमों का ध्यान रखते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और बहुत सावधानी बरत रहा हूं । आप सब चिंता मत कीजिए , इससे मुझे आप समस्याओं को हल करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा । याद रखें , मैं हमेशा आपके साथ हूं । '

सोनू ने अस्पतालों की बिगड़ती हालत पर जताई थी चिंता 

कोरोना महामारी की शुरुआत से ही सोनू आम लोगों की मदद  में जुटे हुए हैं। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के आगे सोनू भी निराश नजर आए थे। उन्होंने हाल में ट्वीट कर कहा , 'न केवल मैं और मेरी टीम बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था भी लोगों की मदद करने में विफल रही है। लोगों ने 570 बेड के लिए अनुरोध किया था और मैं सिर्फ 112 बेड्स की व्यवस्था ही कर सका।  रेमेडिसिवर के लिए 1477 लोगों ने अनुरोध किया था लेकिन मैं सिर्फ 18 लोगों की ही मदद कर पाया । हां , हम असफल हो गए हैं , तो यह है हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था।'

सोनू सूद ने अपने कई ट्वीट्स के माध्यम से लोगों को एक-दूसरे की मदद करने के लिए भी प्रोत्साहित किया था। उन्होंने कहा था कि देशभक्ति दिखाने का इससे सही समय और कोई नहीं हो सकता है ।

टॅग्स :सोनू सूदकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल