लाइव न्यूज़ :

पहले पिता की हुई मौत फिर मां ने भी कहा दुनिया को अलविदा, अब 3 अनाथ बच्चों की मदद करेंगे सोनू सूद

By अमित कुमार | Updated: August 2, 2020 20:12 IST

तेलंगाना के यादादरी-भुवनगिरी जिले में अपने माता-पिता को खोने वाले 3 बच्चों के सिर पर अब सोनू सूद ने अपना हाथ रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने तीन अनाथ बच्चे को गोद लेने का फैसला किया है। एक ट्वीट में एक यूजर द्वारा तीनों बच्चों की दशा बयां करने के बाद सूद ने उन्हें लेकर अपनी बात कही।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ में सुर्खियां बटोर रहे हैं। अक्सर एक्टर फिल्मों के कारण चर्चाओं में रहता है। लेकिन सोनू सूद पिछले कुछ समय से प्रवासी मजदूरों की मदद कर सुर्खियों में हैं। सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान हजारों लोगों को उनके घर पहुंचाने का काम किया। इसके अलावा भी वह लोगों की हर तरह की मदद करते रहते हैं।

अब ऐसी बात सामने आ रही है कि सोनू सूद ने तीन अनाथ बच्चे को गोद लेने का फैसला किया है। एक ट्वीट में एक यूजर द्वारा तीनों बच्चों की दशा बयां करने के बाद सूद ने ट्वीट किया, ‘वे तीनों बच्चे अनाथ नहीं हैं। वे मेरी जिम्मेदारी हैं।’आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इन बच्चों के पिता की पहले ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी मां की भी हाल ही में मृत्यु हो गई। उनकी दादी बहुत बूढ़ी हैं।

मजबूर महिला की मदद के लिए सोनू सूद आए आगे

इससे पहले सोनू सूद ने एक मजबूर महिला और उसके दो बच्चों की मदद करने का वादा किया था। दरअसल, एक महिला अपने बच्चे को लेकर सड़क पर रहने को मजबूर है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर सोनू सूद इमोशनल नजर आए। सोनू सूद ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट रीट्वीट किया है, जिसमें अंकित राजगढ़िया नाम के एक शख्स ने सोनू सूद को टैग करके उनसे मदद मांगी थी। 

महिला और बच्चों को किया छत देने का वादा

इस शख्स ने अपने ट्वीट में लिखा- 'सर ये महिला के पति की मौत हो गई बाहर के पटना में रह रही थी मकान मालिक ने निकाल दिया है। एक महीने से सड़कों के किनारे पड़ी 2 छोटे बच्चे भूख से बिलख रहे हैं, मदद करें आप। सरकार से इन्हें उम्मीद नहीं कोई'। इस पोस्ट को देखकर सोनू सूद ने रीट्वीट किया और लिखा - 'कल इस परिवार के सिर पर छत होगी. इन छोटे बच्चों के लिए एक घर ज़रूर होगा'।

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'