लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद ने साझा की अपने पहले पोर्टफोलियो की तस्वीर, फराह खान ने कह दी ये बात

By वैशाली कुमारी | Updated: September 13, 2021 08:42 IST

सोनू सूद अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

Open in App
ठळक मुद्देतस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने बताया कि यह उनके सबसे पहले पोर्टफोलियो की तस्वीर है लॉकडाउन में जब लोगों को मदद चाहिए थी तो सोनू सूद ने खुल कर मदद की

सोनू सूद आज के समय में ना सिर्फ एक बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। साथ ही लोग उन्हें जरूरतमंदों के मसीहा के तौर पर भी पहचानते हैं। लॉकडाउन में सोनू सूद के योगदान ने लोगों की नजरों में उन्हें फरिश्ता बना दिया। उनके काम को देखते हुए वाकई यह कहा जा सकता है कि उनका काम तारीफ के काबिल है। सोनू सूद अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने बताया कि यह उनके सबसे पहले पोर्टफोलियो की तस्वीर है। इस फोटो में अभिनेता डार्क रंग की वेस्ट पहने नजर आ रहे हैं और उनके ऊपर येलो लाइट पड़ रही है। तस्वीर को शेयर करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा कि यह मेरी तथाकथित ऐतिहासिक पोर्टफोलियो की एक तस्वीर है, मुझे लगता है इससे बेहतर कोई और नहीं हो सकती। कोई संदेह नहीं है कि मेरा दिमाग पीछे लगे लाइट स्टैंड की तरह काम कर रहा था जो बिना बल्ब के है। 

सोनू सूद की तस्वीर पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वही अभिनेता की दोस्त और निर्देशक फराह खान ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह शानदार तस्वीर है। फराह खान के अलावा बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी रिधिमा पंडित ने कमेंट करते हुए लिखा, हा हा हा तो क्या कैप्शन है। इसके अलावा सोनल चौहान, करिश्मा तन्ना सहित कई सितारों ने उनकी की तस्वीर पर कमेंट किए हैं।

आपको बता दें कि सोनू सूद अपने फैंस की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ट्विटर की सहायता से लोग उनसे मदद मांगते हैं और सोनू सूद उनकी मदद भी करते हैं। लॉकडाउन में जब लोगों को मदद चाहिए थी तो सोनू सूद ने खुल कर मदद की। इसी वजह से उनके फैंस कभी उनकी तुलना सुपरहीरो से करते हैं तो कभी उनको भगवान का दर्जा दे देते हैं।

टॅग्स :सोनू सूदफराह खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'