लाइव न्यूज़ :

मैंने 54,000 मेल पढ़ी तक नहीं हैं, बोले सोनू सूद-18 करोड़ खत्म करने में 18 घंटे भी नहीं लगेंगे

By अनिल शर्मा | Updated: September 21, 2021 11:04 IST

अपने परिसरों और उनसे संबद्ध लोगों के खिलाफ पिछले सप्ताह में कई बार हुई छापेमारी के बाद पहली बार अभिनेता ने कहा कि वह ‘‘कुछ खास मेहमानों’’ की खातिरदारी में व्यस्त थे इसलिए वह पिछले चार दिनों से लोगों की सेवा नहीं कर पाए।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने कहा, उन पर 20 करोड़ की कर चोरी के आरोप बहुत हैरानी भरे हैंउन्होंने कहा, मेरे पास 54,000 मेल्स हैं जिन्हें मैंने पढ़ा नहीं है सोनू सूद ने कहा कि 18 करोड़ खत्म करने में 18 घंटे भी नहीं लगेंगे

मुंबईः केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा अभिनेता सोनू सूद और उनके संगठन पर 20 करोड़ रुपये की कर चोरी का आरोप लगाए जाने के बाद अभिनेता ने सोमवार को कहा कि उनके संगठन का एक-एक रुपया जरूरतमंद और अनमोल जीवन को बचाने के लिए ‘‘अपनी बारी का इंतजार’’ कर रहा है।

अपने परिसरों और उनसे संबद्ध लोगों के खिलाफ पिछले सप्ताह में कई बार हुई छापेमारी के बाद पहली बार अभिनेता ने कहा कि वह ‘‘कुछ खास मेहमानों’’ की खातिरदारी में व्यस्त थे इसलिए वह पिछले चार दिनों से लोगों की सेवा नहीं कर पाए। वहीं एनडीटीवी से बात करते हुए सोनू सूद ने कहा कि पिछले 10 सालों में मुझे (राजनीति में) अलग-अलग पद की पेशकश की गई और पोस्ट कोविड-19 मैंने दो बार राज्यसभा सीट के लिए मना किया।” उन्होंने कहा, “मैं मानसिक तौर पर तैयार नहीं हू। अगर मैं कभी राजनीति में आने के बारे में सोचूंगा तो मैं गर्व के साथ यह बताऊंगा।”

इसी बातचीत में सोनू सूद ने आयकर विभाग के उन आरोपों का भी जवाब दिया जिसमें कहा गया कि उनकी संस्था को 20 करोड़ दान में मिले थे जिसमें अभिनेता ने सिर्फ 2 (1.9) करोड़ ही खर्च किए हैं। इसका जवाब देते हुए सोनू सूद ने कहा, उन पर 20 करोड़ की कर चोरी के आरोप बहुत हैरानी भरे हैं। उन्होंने कहा, "मेरे पास 54,000 मेल्स हैं जिन्हें मैंने पढ़ा नहीं है। वॉट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर पर हजारों मेसेज हैं। सोनू सूद ने कहा कि 18 करोड़ खत्म करने में 18 घंटे भी नहीं लगेंगे। लेकिन मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि एक वास्तविक और जरूरतमंद व्यक्ति के लिए एक-एक पैसा उचित तरीके से उपयोग किया जाए।

 

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल