लाइव न्यूज़ :

बीमार बहन को सोनू सूद ने दी नई जिंदगी तो नेहा ने भेज दिया शादी का निमंत्रण, एक्टर बोले- चलो बिहार की शादी देखते हैं

By अमित कुमार | Updated: November 18, 2020 12:19 IST

लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद के काम से प्रभावित होकर कई लोगों ने उनके लिए कुछ स्पेशल किया है। सोनू सूद की फैंस की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों को घर पहुंचाने से लेकर आर्थिक रूप से उनकी मदद करने तक सोनू हमेशा आगे रहे हैं। नेहा ने अब सोनू सूद को अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड भेजा है।नेहा बिहार के भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला की रहने वाली हैं।

लॉकडाउन के दौरान लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त तरीके से इजाफा हुआ है। सोनू ने लॉकडाउन के समय कई मजबूर लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था। लॉकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी पहले से काफी बदल गई है। प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई जिंदगियों पर लॉकडाउन ने अपना गहरा असर छोड़ा है।

लोगों को घर पहुंचाने से लेकर आर्थिक रूप से उनकी मदद करने तक सोनू हमेशा आगे रहे हैं। सोनू सूद ने दिव्या सहाय नामक बिहार की लड़की का इलाज कराया था। दिव्या की बड़ी बहन नेहा सहाय ने सोनू सूद से मदद की अपील की थी। एम्स में सर्जरी के लिए डेट नहीं मिल पाने के बाद नेहा ने सोनू सूज को टैग कर मदद मांगी थी। जिसके बाद  ऋषिकेश के एम्स में दिव्या सहाय की सफल सर्जरी हुई। 

नेहा ने अब सोनू सूद को अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड भेजा है। नेहा की शादी का कार्ड का निमंत्रण मिलने के बाद सोनू सूद ने नेहा के ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा कि 'चलो बिहार की शादी देखते हैं.' नेहा ने रिप्लाई देते हुए लिखा कि सर आपका इंतजार रहेगा। आरा शहर के करमन टोला निवासी उमाशंकर सहाय की बड़ी बेटी नेहा की शादी 11 दिसंबर 2020 को बैंक पीओ वैभव से होनी है। 

नेहा बिहार के भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला की रहने वाली हैं। बता दें कि लॉकडाउनके बाद भी सोनू को रोजाना बड़ी संख्या में मदद के लिए मैसेज मिलते थे। सोनू ने पहली बार अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात का खुलासा किया कि उन्हें रोज 32 हजार मैसेज मिलते हैं। सोनू सूद की दरियादिली को देखकर कई एक्टर ने उनकी तारीफ भी की थी। 

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?