लाइव न्यूज़ :

400 प्रवासी परिवारों की आर्थिक मदद के लिए फिर सामने आए सोनू सूद, कह डाली ये बड़ी बात

By भाषा | Updated: July 13, 2020 16:55 IST

अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद को अक्सर लोग अपनी परेशानी बताते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूद हजारों प्रवासियों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था कर रहे हैं। पिछले महीने, अभिनेता ने 300 से अधिक प्रवासी श्रमिकों को गृह राज्य भेजने में मदद करने के लिए चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था की थी। 

अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में मारे गए और घायल हुए प्रवासी मजदूरों के 400 से अधिक परिवारों की आर्थिक मदद करने का संकल्प लिया है। फिल्म ‘दबंग’ के अभिनेता ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के अधिकारियों के साथ संपर्क किया और लॉकडाउन में जान गंवाने वाले प्रवासी मजदूरों का पता और बैंक विवरण लिया। 

सूद ने एक बयान में कहा, "मैंने मारे गए या घायल हुए प्रवासियों के परिवारों के सुरक्षित भविष्य के लिए मदद करने का फैसला किया है। मुझे लगता है कि उनकी मदद करना मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।" सूद हजारों प्रवासियों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था कर रहे हैं। पिछले महीने, अभिनेता ने 300 से अधिक प्रवासी श्रमिकों को गृह राज्य भेजने में मदद करने के लिए चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था की थी। 

कई जिंदगियों पर लॉकडाउन का गहरा असर

सोनू सूद इन दिनों जितना संभव हो सके लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी पहले से काफी बदल गई है। प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई जिंदगियों पर लॉकडाउन ने अपना गहरा असर छोड़ा है। अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद को अक्सर लोग अपनी परेशानी बताते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर लोग बताते हैं अपनी परेशानी

सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सोनू को अपनी परेशानी बताते हैं और इसके बाद वह उन्हें मदद का भरोसा देते हैं। ऐसा अब तक कई बार हो चुका है। लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं।

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल