लाइव न्यूज़ :

फिर गरीब और मजबूर के लिए मसीहा बने सोनू सूद, 'निसर्ग' तूफान से प्रभावित 28,000 लोगों की कर रहे हैं मदद

By भाषा | Updated: June 4, 2020 16:50 IST

सोनू सूद लगातार लॉकडाउन के बीच फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले प्रवासियों को उनके घर सोनू लगातार भेज रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को भी घर पहुंचाने का इंतजाम सोनू सूद कर रहे हैं। सोनू सूद ने चक्रवात ‘निसर्ग’ के कारण मुम्बई में फंसे असम के 200 से अधिक प्रवासियों की मदद भी की।

अभिनेता सोनू सूद ने बृहस्पितवार को कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने तटीय इलाकों के नजदीक रहने वाले चक्रवात ‘निसर्ग’ से प्रभावित 28,000 लोगों को रहने की जगह और खोने-पीने का सामान मुहैया कराया। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को भी घर पहुंचाने का इंतजाम अभिनेता कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि चक्रवात से प्रभावित लोगों को नगर निगम स्कूल और कॉलेजों में ठहराया गया है। सूद ने एक बयान में कहा, ‘‘ आज, हम सब कठिन समय का सामना कर रहे हैं और इससे निपटने का सबसे सही तरीका एक-दूसरे का साथ देना ही है। मेरी टीम और मैंने मुम्बई के तटीय इलाकों में रहने वाले 28,000 से अधिक लोगों को खाना बांटा और उन्हें विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में ठहराया। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह सुरक्षित रहें।’’ 

अभिनेता ने चक्रवात ‘निसर्ग’ के कारण मुम्बई में फंसे असम के 200 से अधिक प्रवासियों की मदद भी की। विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रवासियों के सूद से ट्विटर पर सम्पर्क करने के बाद उनके रहने और खाने-पीने का इंतजाम किया। चक्रवात ‘निसर्ग’ मुम्बई के करीब अलीबाग तक पहुंचा लेकिन इसने महानगर को प्रभावित नहीं किया और अब यह महाराष्ट्र में पश्चिमी विदर्भ में दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है और फिर कमजोर पड़ जायेगा। 

बता दें कि अभिनेता सोनू सूद मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद कर पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। फिल्म अभिनेता सोनू सूद पिछले कई दिनों से हजारों प्रवासी मजदूरों को अपने खर्च पर उनको घर पहुंचवा चुके हैं।

टॅग्स :सोनू सूदचक्रवाती तूफान निसर्गबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल