लाइव न्यूज़ :

BMC की शिकायत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे सोनू सूद, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: January 10, 2021 20:07 IST

सोनू सूद और बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के बीच 6 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग को होटल में तब्दील कराने के मामले को लेकर विवाद चल रहा है। अब यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद पर बीएमसी ने आरोप लगाया कि एक्टर ने 6 मंजिला इमारत को होटल में बदलने से पहले इजाजत नहीं ली थी। बीएमसी ने 4 जनवरी को सोनू सूद के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। बीएमसी के आरोपों के बाद सोनू सून ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है।

कोरोना महामारी में लोगों का मसीहा बनकर सामने आने वाले सोनू सूद पर 6 मंजिला इमारत को होटल में बदलने के आरोप लगे हैं। लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने देश के अलग-अलग हिस्से में प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम किया था। देश के 28 राज्यों में लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद के नाम पर जनता भी मंदिर, दुकान और सड़क निमार्ण कराने से पीछे नहीं हटी।

लोगों के दिलों में अपनी अच्छाई से जगह बनाने वाले सोनू सूद पर बीएमसी ने बड़ा आरोप लगाया है। बीएमसी ने सोनू सूद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि सोनू सूद ने 6 मंजिला रेसिडेंशियल बिल्डिंग को होटल में बदलने से पहले प्रमीशन नहीं लिया था। अब बीएमसी के इस आरोप पर सोनू सूद ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह बीएमसी से इजाजत मिलने के बाद होटल बनाए थे। 

सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने यूजर के बदलाव के मामले में बीएमसी से इजाजत ली थी। इस मामले में अब सोनू सूद के वकील डी पी सिंह ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि सोनू ने 6 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में किसी भी तरह का अवैध या अनधिकृत निर्माण नहीं करवाया है। अब इस मामले पर 11 जनवरी को सुनवाई होगी। 

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड हीरोबृहन्मुंबई महानगरपालिकाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!