लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 दवाओं की अवैध आपूर्ति मामले में हाईकोर्ट पहुंचे सोनू सूद, कहा- नाम खराब करने की कोशिश की जा रही

By अनिल शर्मा | Updated: June 29, 2021 12:39 IST

इस बीच सोनू का कहना है कि उनके नाम को खराब करने के लिए इस तरह की याचिका दाखिल की गई है। वो और उनका एनजीओ साफ नीयत से सिर्फ लोगों की मदद करने के लिए काम कर रहा है। इसी को लेकर सोनू सूद ने बॉम्बे हाईकोर्ट में हस्तक्षेप आवेदन दायर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू का कहना है कि उनके नाम को खराब करने के लिए इस तरह की याचिका दाखिल की गई है सोनू ने कहा, उनका एनजीओ साफ नीयत से सिर्फ लोगों की मदद करने के लिए काम कर रहा है

कोविड-19 महामारी के दौरान रेमडेशिविर वितरण को लेकर पिछले दिनों विधान सभा सदस्य जीशान सिद्दीकी और एक्टर सोनू सूद पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। सोनू सूद के खिलाफ नीलेश नवलखा नाम के एक शख्स ने याचिका दाखिल की है। जिसपर कोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे। 

सोनू सूद ने कहा- नाम खराब करने की कोशिश की जा रही

इस बीच सोनू का कहना है कि उनके नाम को खराब करने के लिए इस तरह की याचिका दाखिल की गई है। वो और उनका एनजीओ साफ नीयत से सिर्फ लोगों की मदद करने के लिए काम कर रहा है। इसी को लेकर सोनू सूद ने बॉम्बे हाईकोर्ट में हस्तक्षेप आवेदन दायर किया है।

सोनू सूद ने दावा किया है कि उन्होंने इन दवाओं को मुहैया करने का फैसला तब लिया जब लोग लगातार उनसे संपर्क कर रहे थे और उन्हें दवाएं नहीं मिल पा रही थीं क्योंकि बाजार में इनकी भारी कमी थी और हर किसी के लिए इन्हें पाना करीब-करीब नामुमकिन हो गया था।

सोनू सूद ने दिया ये जवाब

इस संबंध में हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि जांच कर ये पता लगाया जाए कि किस चैनल से इन लोगों ने ये दवाएं पाईं। क्या वो वैध थीं या नहीं। क्या उनमें नकली दवाएं तो शामिल नहीं थीं? हालांकि सोनू सूद का कहना है कि उन्होंने मुंबई के गोरगांव स्थित लाइफलाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल से ये दवाएं ली थीं जिन्हें जानी मानी कंपनी सिप्ला ने बनाया था।

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल