लाइव न्यूज़ :

सोनू निगम और भूषण कुमार के मामले में कूदे मीका, कहा-दोनों बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 4, 2020 15:19 IST

बॉलीवुड (Bollywood) को कई हिट्स गाने दे चुके मीका सिंह (Mika Singh) ने कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री काम करने के लिए एक खूबसूरत जगह है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत (Suhant Singh Rajput) के निधन के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर बॉलीवुड (Bollywood) में भाई-भतीजावाद नाम की एक नई बहस शुरू हुईसिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) के उस बयान सभी को हैरान कर दिया, जब उन्होंने कहा कि ऐसी खबर म्यूजिक इंडस्ट्री से भी आ सकती हैं

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोनू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अब म्यूजिक इंडस्ट्री से भी किसी सिंगर, कंपोजर, राइटर या प्रड्यूसर द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आ सकती है। इस वीडियो में सोनू ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। यही नहीं, सोनू ने म्यूजिक माफियाओं पर भी जमकर निशाना साधा। 

सोनू निगम ने खासकर भूषण कुमार पर निशाना साधा और कई आरोप लगाए। जिसके बाद भूषण की पत्नी दिव्या खोसला ने भी सोनू पर पलटवार किया। अब इस मामले में सिंगर मीका सिंह कूद पड़े हैं।

बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के मुताबिक, मीका सिंह ने कहा कि हाल की सालों में सिंगर्स की फौज आई, जिन्होंने अपने आवाज की बदौलत अपना नाम कमाया। उन्होंने कहा कि सोनू निगम कह रहे हैं कि उन्हें कोई गीत नहीं मिल रहा है लेकिन बहुत सारे नए गायक हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपार लोकप्रियता हासिल की है।

सिंगर मीका सिंह ने कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री काम करने के लिए एक खूबसूरत जगह है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। मीका सिंह ने कहा कि सोनू निगम और भूषण कुमार दोनों बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की तरह हैं। या यूं कहिए कि मिया-बीवी की तरह हैं। जब भी वे लड़ते हैं उन्हें वैसे ही रहने दीजिए। सोनू निगम को बनाने वाले भी गुलशन कुमार थे। तभी से दोनों के बीच लव-हेट रिलेशनशिप चला आ रहा है। हमें इस चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। 

सोनू ने क्या था कहा

सोनू का आरोप है कि ये ही लोग हैं जो तय करते हैं कि किससे गावा गवाना और किससे नहीं। अपने वीडियो के दौरान सोनू ने कहा, 'मेरे लिए उसी एक्टर ने जिसके ऊपर आजकल उंगलियां उठ रही हैं, कहा कि इससे गाना मत गवाओं। उसने ही ऐसा अरिजीत सिंह के साथ भी कर रखा है। ये क्या है है? आप अपनी ताकत ऐसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। मुझे बताने में शर्मिंदगी होती है कि मेरे ऐसे कितने गाने हैं, जिन्हें मैंने गाया है और उन्हें डब करके रख दिया गया है।' उन्होंने ये भी कहा कि अब म्यूजिक इंडस्ट्री में एक ही गाने को 10 लोग गाते हैं।

टॅग्स :मीका सिंहसोनू निगम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'घर कब आओगे' टीज़र रिलीज़: 'बॉर्डर 2' के इस गाने को किया गया रिक्रिएट, सोनू निगम के साथ अरिजीत और विशाल मिश्रा की खूबसूरत आवाज़, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीPankaj Dheer Cremation: पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीNational Lata Mangeshkar Award: सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO:'दिल पे चलाई छूरियां' से वायरल हुए राजू कलाकार से मिले सोनू निगम

बॉलीवुड चुस्कीSaif Ali Khan Attacked: सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ड्राइवर को इनाम देना चाहते हैं मीका सिंह, जानिए वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?