लाइव न्यूज़ :

दीये के साथ लोगों ने जलाए पटाखे तो भड़कीं सोनम कपूर, बोलीं- लोग इसे दिवाली..., सोशल मीडिया पर यूजर्स ने यूं लगाई क्लास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 6, 2020 13:35 IST

हाल ही में एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में सोनम कपूर का पटाखे जलाने पर गुस्सा फूटा है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से इन दिनों भारत जंग लड़ रहा है। रात 9 बजे पीएम की अपील के बाद लोगों ने अपने घरों की लाइट बंद कर दी थी

कोरोना वायरस से इन दिनों भारत जंग लड़ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद रविवार रात 9 बजे एक अनोखा नजारा देखने को मिला है। रात 9 बजे पीएम की अपील के बाद लोगों ने अपने घरों की लाइट बंद कर दी थी। घर के बाहर और बालकनी और छतों आदि पर लोगों ने दीया, मोबाइल की टार्च आदि जलाई। इस मुहिम में बॉलीवुड के भी लगभग सभी सितारे शामिल हुए हैं।लेकिन इसी बीच कई जगहों पर लोगों ने पटाखे जलाने भी शुरू कर दिए।

हाल ही में एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में सोनम कपूर का पटाखे जलाने पर गुस्सा फूटा है, साथ ही कहा क्या लोग इसे दीवाली समझ रहे हैं। सोनम कपूर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने ट्वीट में पटाखे जलाने पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "लोग पटाखे फोड़ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए कुत्ते भी बाहर टहल रहे हैं, क्या लोग इसे दीवाली समझ रहे हैं? मैं सच में परेशान हो गई हूं। सोनम के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनको ही ट्रोल किया है। लोग तरह तरह के ट्वीट करके एक्ट्रेस को आड़े हाथों ले रहे हैं। सोनम की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।  पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ जंग को लेकर एक वीडियो मैसेज देशवासियों के सामने पेश किया था। पीएम मोदी ने अपने मैसेज में 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए मोमबत्ती और दीया जलाने का आह्वान किया था। 

टॅग्स :सोनम कपूरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?