लाइव न्यूज़ :

Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga का ट्रेलर हुआ रिलीज, बाप-बेटी के बीच के इमोशन की कहानी छू लेगी आपका दिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 27, 2018 11:43 IST

2 मिनट 34 सेकेंड के ट्रेलर में फिल्म की कहानी को दि‍लचस्प अंदाज में बताया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देये एक प्रेम कहानी है, जिसमें पिता और बेटी की बॉन्डिंग दिखाई गई है फिल्म का टीजर इसी साल जून में जारी किया गया था, इसमें अनिल कपूर की फिल्म '1942 अ लव स्टोरी' के तमाम सीन भी दिखाए गए थे

सोनम कपूर, अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को शैली चोपड़ा ने डायरेक्ट और विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल 1 फरवरी 2019 को रिलीज की जाएगी। दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही अपने बेटी सोनम कपूर के साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आएंगे। 

कैसा है ट्रेलर

2 मिनट 34 सेकेंड के ट्रेलर में फिल्म की कहानी को दि‍लचस्प अंदाज में बताया गया है। कहानी काफी दिलस्प लग रही है। ट्रेलर में देखेगें कि फिल्म की कहानी शुरू होती है स्वीट यान‍ि सोनम कपूर की शादी से, ज‍िसके पापा (अन‍िल कपूर) किसी भी अच्छे लड़के से उसकी शादी कराना चाहते हैं। 

ले‍किन स्वीटी की शादी नहीं हो पाने के पीछे छ‍िपा है राज जो कहानी में इमोशनल और सस्पेंस दोनों लेकर आ रहा है। ट्रेलर में साफ हो रहा है कि एक बाप और बेटी के बीच के इमोशन पर पूरी फिल्म टिकी हैं। वहीं, राजकुमार राव फिल्म का ऐसा किरदार हैं जो फिल्म की हर कड़ी को जोड़ने का काम कर रहे हैं।ट्रेलर में अन‍िल कपूर और सोनम कपूर पहली बार पर्दे पर प‍िता और बेटी के किरदार में नजर आ रहे हैं। सोनम कपूर के अपोज‍िट राजकुमार राव नजर आ रहे हैं, फ‍िल्म जूही चावला अहम रोल में हैं, ज‍िनकी जोड़ी अनि‍ल कपूर के साथ बनी है।

फिल्म में अनिल कपूर की बेटी का रोल खुद उनकी असल लाइफ की बेटी सोनम कपूर निभा रही हैं। सोनम के साथ राजकुमार राव भी लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में जूही चावला भी हैं। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।  

बता दें कि ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ ये गाना फिल्म ‘1942 : ए लव स्टोरी’ का है जिसे अनिल कपूर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था। टाइटल सॉन्ग के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे और इस गाने को कुमार सानू ने गाया था।

टॅग्स :सोनम कपूरअनिल कपूरराजकुमारजूही चावला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?