लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद लंदन में पति संग रहेंगी सोनम कपूर, क्या तोड़ देगीं बॉलीवुड से नाता?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 17, 2018 16:31 IST

शादी के पहले सोनम और आनंद ने लंदन में एक नया घर खरीद लिया है। मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक सोनम कपूर और आनंद शादी करने के बाद भारत में नहीं बल्कि विदेश में घर बसाएंगे।

Open in App

मुंबई, 17 अप्रैल:  बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की खबरों  नें पिछले कई दिनों से सुर्खियां बटोर रखी हैं। पहले खबरें आई थीं कि दोनों की शादी मार्च में होगी लेकिन अब चर्चा कुछ और है।सोनम और आनंद आहूजा की शादी की तारीख से लेकर गेस्ट की लिस्ट तक हर चीजें तय हो गई हैं। इन दोनों की शादी पहले जेनेवा में होनी थी लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि शादी मुंबई में अगले महीने होगी। इस शादी को खास बनने के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

अगले माह है सोनम कपूर की शादी, पढ़ें- संगीत से लेकर रिसेप्शन तक की पूरी रिपोर्ट

 दोनों की शादी 6 और 7 मई  को मुंबई के एक सब अर्बन होटल में होगी और इसके बाद द‍िल्‍ली में एक ग्रैंड र‍िसेप्‍शन द‍िया जाएगा। ऐसे में अब खबर आ रही है कि शादी के पहले सोनम और आनंद ने लंदन में एक नया घर खरीद लिया है। मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक सोनम कपूर और आनंद शादी करने के बाद भारत में नहीं बल्कि विदेश में घर बसाएंगे। इसके लिए दोनों ने लंदन में एक फ्लैट भी खरीद लिया है। 

कहा जा रहा है कि इस फ्लैट में केवल दो रूम ही हैं और इसे लंदन के नॉटिंग हिल में खरीदा गया है। ऐसे में अब फैंस के दिलों में सवाल ये भी है तो क्या सोनम शादी के बाद देश छोड़कर चली जाएंगी। तो ऐसा का जा सकता है ऐसे कई बॉलीवुड सितारें हैं जिनका विदेश में भी घर हैं, जब भी ये सितारे छुट्टियां मनाने जाते हैं तो अपनी ही घर में रहते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है सोनम में भी इन्हीं कारणों से घऱ लिया होगा।

गेस्‍ट ल‍िस्‍ट तैयार 

सोनम कपूर ने अपनी गेस्‍ट ल‍िस्‍ट भी तैयार कर ली है। उनकी शादी में परिवार व करीबी दोस्तों के अलावा बॉलीवुज सितारों की जमावड़ा भी लगने वाला है।इस शादी की लिस्ट में  बॉलीवुड के तमाम द‍िग्‍गज शाम‍िल हैं। ये सभी लोग उनके पापा अन‍िल कपूर की ल‍िस्‍ट का ह‍िस्‍सा भी हैं। सोनम की ल‍िस्‍ट में खासतौर पर रणबीर कपूर, करीना कपूर, स्‍वरा भास्‍कर, रणवीर स‍िंह और दीप‍िका पादुकोण, सलमान खान, अमिताभ बच्चन शाम‍िल हैं।

सोनम का रिसेप्शन

सोनम फेरे भले मुंबई में ले, लेकिन वे शादी के बाद दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगी। क्योंकि आनंद दिल्ली के हैं। इसके पहले दोनों के परिवार वाले जयपुर या उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे। खबरें तो ये भी आई थीं कि दोनों स्विट्जरलैंड में शादी के बंधन में बंधेगे, लेक्न अब दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे। 

कौन हैं सोनम कपूर के होने वाले पति आनंद आहूजा, जानें बिजनेस से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में

सोनम का हनीमून

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद सोनम कपूर हनीमून के लिए विदेश जाएंगी। माना जा रहा है कि कांस में रेड कार्पेट इवेंट और कुछ मीडिया इंटरैक्शन के बाद वह इसी देश में रहकर अपना हनीमून भी मनाएंगी।

टॅग्स :सोनम कपूरवेडिंगबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: उखड़ गए टेंट, खेतों में बिखर गया सामान , टोंक का वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार