लाइव न्यूज़ :

सोनल चौहान का नया लुक हुआ वायरल, फैन्स को दिखी महारानी गायत्री देवी की परछाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2022 07:30 IST

हाल में उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी जिसमें वह पेस्टल पीच पिंक साड़ी पहने नजर आईं। इसकी तुलना लोगों ने जयपुर के दूसरे महाराजा की पत्नी महारानी गायत्री देवी से करनी शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहारानी गायत्री देवी भी अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती थींअभिनेत्री सोनल चौहान भी वास्तव में एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं 

मुंबईः अभिनेत्री सोनल चौहान का हर कोई उनके नेचुरल ग्लो और एलिगेंस का बड़ा प्रशंसक है। ऐसे में उनके प्रशंसकों के दिल की धड़कनों को तेज करने के लिए उनका एक इस्टाग्रामा पोस्ट ही काफी होता है। जिसके बाद उनके पास डीएम्स और कमेंट्स की लाइन लग जाती हैं। 

हाल में उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी जिसमें वह पेस्टल पीच पिंक साड़ी पहने नजर आईं। इस फोटो के सामने आते ही सोनल के प्रशंसक उनकी खूबसूरती पर इस कदर फिदा हो गए कि उन्होंने फौरन उन्हें महारानी गायत्री देवी की ब्यूटी और ग्रेस से तुलना करना शुरू कर दिया, जो जयपुर के दूसरे महाराजा की पत्नी थीं। 

इस फोटो में  उनकी और महारानी गायत्री देवी के बीच की समानता को साफ देख सकते हैं जो एक ही कलर की साड़ी, पोज और ब्यूटी में शानदार दिख रहीं हैं। जानकार हैरानी होगी कि अभिनेत्री वास्तव में एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 

इस तस्वीर में सोनल एक रॉयल ब्यूटी की तरह दिख रही हैं, जो  सैकड़ों साल पहले ली गई महारानी गायत्री देवी की तस्वीर की तरह  लग रही है। ऐसे में प्रशंसक भी इनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे है। 

बता दें, महारानी गायत्री देवी भी अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती थीं। वहीं इस ताजा तस्वीर में सोनल का संयम और आकर्षण भी उनके रॉयल फैमिली से होने पर बल देती है।

वहीं सोनल चौहान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो टी-सीरीज और ओम राउत के मैग्नम ओपस आदिपुरुष में नजर आएँगी। इसके अलावा वे  प्रवीण सत्तारू की द घोस्ट में साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के साथ लीड रोल में दिखेंगी।

टॅग्स :सोनल चौहानबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल