लाइव न्यूज़ :

ट्रोलर्स पर तिलमिलाईं सोनाक्षी सिन्हा, खीज कर कहा- मुझे पसंद हैं मीम्स

By मेघना वर्मा | Updated: September 21, 2019 15:11 IST

सोनाक्षी ने इस सवाल का जवाब देने के लिए एक्सपर्ट एडवाइज का सहारा लिया। इसके बाद इस आसान से सवाल ना दे पाने के लिए सोनाक्षी सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनाक्षी सिन्हा हाल ही में केबीसी शो पर आई थीं।रामायण से जुड़े हुए सवाल का जवाब ना दे पाने के लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। सोनी टीवी के सबसे पॉपुलर शो केबीसी में रामायण को लेकर एक सवाल किया गया था। जिसका जवाब सोनाक्षी सिन्हा नहीं दे पाई थी। उन्होंने इस सवाल के लिए एक्सपर्ट एडवाईज ली थी। इसी को लेकर सुबह से सोनाक्षी सिन्हा का मीम बन रहा है साथ ही लोग उन्हें लगातार ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं अब एक्ट्रेस का इसपर जवाब भी आ गया है। 

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'डियर जागे हुए ट्रोलर्स, मुझे पाइथागोरस थयोरम, मर्चट ऑफ वेनिस, पीरियॉडिक टेबिल, मुगलकाल की क्रोनोलॉजी और क्या क्या नहीं याद है। अगर आपके पास कोई काम नहीं और इतना टाइम है तो प्लीज ये सब पर भी मीम्स बनाओ ना। मुझे मीम्स बहुत पसंद हैं।'

वहीं सोनाक्षी के इस बयान के बाद लोगों ने उनका और भी मजाक बनाना शुरू कर दिया है। चंद मिनटों पहले किया गया ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक यूजर ने मजाक बनाते हुए लिखा, अगर आपको मीम पसंद हैं तो इंज्वॉए कीजिए...मिर्ची क्यों लग रही हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा...थोड़ा पढ़ लिया करो समय निकालकर। हजारों की संख्या में कमेंट्स इस ट्वीट पर आ चुके हैं।

दरअसल इस एपिसोड में हॉटसीट पर बैठीं थी राजस्थान के बाडमेर की रूमा देवी। उनकी मदद के लिए आई थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा। इस दौरान वह एक सवाल में फंस गई। सवाल था कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे।इसके ऑप्शन चार थे- सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम।

इस सवाल का जवाब देने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने एक पूरी लाइफ लाइन यूज कर ली। सोनाक्षी के रिएक्शन से ऑडियंस के साथ खुद अमिताभ भी ताज्जुब में थे। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब भी नहीं पता था। सोनाक्षी ने इस सवाल का जवाब देने के लिए एक्सपर्ट एडवाइज का सहारा लिया। इसके बाद इस आसान से सवाल ना दे पाने के लिए सोनाक्षी सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीJatadhara: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म 'जटाधारा' 7 नवंबर को रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीSupreme Court order dogs: हम कितने भावशून्य हो गए, हर दिन निराशाजनक?, सुप्रीम कोर्ट निर्देश को लेकर वीर दास, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, वरुण ग्रोवर और सोनाक्षी सिन्हा दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीNikita Roy Review: अंधकार, आस्था और सच की टक्कर में महिला पत्रकार की जंग?, सोनाक्षी की दमदार एक्टिंग से चमकी फिल्म 

बॉलीवुड चुस्कीसोनाक्षी की फिल्म 'निकिता रॉय' की बदली डेट, जुलाई को इस होगी रिलीज

कारोबारSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?