लाइव न्यूज़ :

पिता शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस पार्टी से जुड़ने पर बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने दिया ये रिएक्शन, कहा- ये काम तो...

By मेघना वर्मा | Updated: March 30, 2019 09:53 IST

सोनाक्षी ने जयप्रकाश नारायण, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्‍ण आडवाणी का भी जिक्र किया और यह भी कहा कि उन्‍हें ऐसा लगता है कि इन सभी को भी वह सम्‍मान नहीं दिया गया, जिसके वो हकदार हैं।

Open in App

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती है बल्कि अपने बेबाक अंदाज के लिए भी पूरे बीटाउन में वो फेमस हैं। एक्टर से पॉलीटिशन बनें शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने हाल ही में पिता के कांग्रेस से जुड़ने पर अपना रिएक्शन दिया है। लंबे समय से एक्टर बीजेपी से जुड़े थे मगर इस बार उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। 

सोनाक्षी ने इस बात पर रिएक्शन देते हुए कहा कि ये उनके पिता की पर्सनल च्वाइज है। सोनाक्षी ने आगे कहा कि उनके हिसाब से अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो आपको बदलाव करना ही चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें उम्‍मीद है कि शत्रुघ्न 'दबावमुक्‍त' होकर अच्‍छा काम कर पाएंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक इवेंट में एक्ट्रेस ने इस बात बताया। 

सोनाक्षी से उनके पिता के बारे में पूछने पर एक्ट्रेस ने कहा, 'यह उनकी पसंद है। मुझे लगता है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो आपको बदलाव करना ही चाहिए और उन्होंने भी वही किया। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस के साथ नए जुड़ाव के बाद वह और भी ज्यादा अच्छा काम कर पाएंगे और किसी तरह से 'अपमानित' महसूस नहीं करेंगे।'

 

इस मौके पर सोनाक्षी ने पॉलीटिशन जयप्रकाश नारायण, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्‍ण आडवाणी का भी जिक्र किया और यह भी कहा कि उन्‍हें ऐसा लगता है कि इन सभी को भी वह सम्‍मान नहीं दिया गया, जिसके वो हकदार हैं। सोनाक्षी ने कहा उनके पिता को ये फैसला बहुत पहले ही ले लेना चाहिए। 

बता दें फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा करण जौहर की अगली फिल्म कलंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संयज दत्त, आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन दिखाई देंगे। 

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हाशत्रुघ्न सिन्हाभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारतCPI(M) के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बसु का निधन, 103 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भारतBihar Elections 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे में देरी के बीच CPI (ML) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के कुछ घंटों बाद वापस ली

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार