लाइव न्यूज़ :

शाहिद कपूर संग अफेयर की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, किया हैरान करने वाला खुलासा

By अमित कुमार | Updated: May 25, 2020 17:01 IST

शाहिद कपूर के साथ डेटिंग की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। फिल्म आर राजकुमार के शूटिंग के दौरान इनकी अफेयर की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर भी कई बार अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं।करीब सात साल बाद पहली बार सोनाक्षी सिन्हा ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बॉलीवुड में फिल्मों की शूटिंग के दौरान कई बार लव अफेयर की खबरें चर्चा का विषय बन जाती है। कभी ये सच होती है तो कभी अफवाह। लेकिन कुछ उदाहरण ऐसे भी रहे हैं जहां रील लाइफ में लवर का रोल अदा करने वाले कलाकारों के बीच रियल लाइफ में भी प्यार हो जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा फिलहाल किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर भी कई बार अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं। फिल्म आर राजकुमार के शूटिंग के दौरान सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर की लव अफेयर की खबरों जमकर सुर्खियां बटोरी थी। इन दोनों को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आने लगी थी। हालांकि, उस दौरान दोनों ही कलाकारों में से किसी ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। 

करीब सात साल बाद पहली बार सोनाक्षी सिन्हा ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। पिंकविला से बात करते हुए सोनाक्षी ने इन खबरों को महज एक अफवाह करार दिया। सोनाक्षी ने कहा, 'मुझे लगता है कि कुछ लोग बस मजे के लिए इस तरह का काम करते हैं। उनके पास कोई काम नहीं होता तो वह किसी फिल्म में काम कर रहे एक्टर-एक्ट्रेस की अफेयर की खबरों का अफवाह उड़ा देते हैं।'

सोनाक्षी ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा, ' हम दोनों के बीच अफेयर की खबरों का आना काफी फनी थी। ऐसी बातों से मुझे कभी फर्क नहीं पड़ता। शाहिद और मैं अच्छे दोस्त हैं। जब हम शूटिंग करते थे तब हम इन अफवाहों को सुनकर खूब हंसते थे।' बता दें कि इन दोनों की फिल्म आर राजकुमार को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। इतना ही नहीं लोगों ने फिल्म में इनकी जोड़ी को भी काफी सराहा था। 

टॅग्स :शाहिद कपूरसोनाक्षी सिन्हाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल