लाइव न्यूज़ :

दीपा मलिक के जीवन पर आधारित फिल्म के बारे में सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी- कही ये बात

By भाषा | Updated: June 25, 2019 16:00 IST

 अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि पैरालंपिक चैंपियन दीपा मलिक के जीवन पर बनने वाली फिल्म में उनके काम करने की खबरें केवल ‘अटकलबाजी’ हैं।

Open in App

 अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि पैरालंपिक चैंपियन दीपा मलिक के जीवन पर बनने वाली फिल्म में उनके काम करने की खबरें केवल ‘अटकलबाजी’ हैं। ऐसी अफवाहें थीं कि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर दीपा मलिक के जीवन पर एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।

मलिक पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं जब उन्होंने 2016 में रियो पैरालंपिक में शॉट पुट में रजत पदक जीता था। सोनाक्षी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अभी यह सब अटकलबाजी है। मैं जब तक फिल्म साइन नहीं करती हूं तब तक उस बारे में बात नहीं करती हूं।

लोग जो चाहें वो अटकल लगा सकते हैं लेकिन जब मेरी फिल्मों की घोषणा होनी होगी तो सही लोग इसे करेंगे।’’ बायोपिक करने में उनकी दिलचस्पी के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मेरी अच्छी कहानी वाली फिल्म में काम करने में दिलचस्पी है, जो मुझे चुनौतीपूर्ण लगे और जिसमें मेरे लिए अच्छी भूमिका हो।’’

इस साल प्रदर्शित हो रही अपनी तीन फिल्मों का उदाहरण देते हुए सोनाक्षी ने कहा कि‘‘खाानदानी शफाखाना’’, ‘मिशन मंगल’ और ‘दंबग 3’ उन्हें अपने अभिनय की विविधता दिखाने का एक मौका देगा। 

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीJatadhara: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म 'जटाधारा' 7 नवंबर को रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीSupreme Court order dogs: हम कितने भावशून्य हो गए, हर दिन निराशाजनक?, सुप्रीम कोर्ट निर्देश को लेकर वीर दास, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, वरुण ग्रोवर और सोनाक्षी सिन्हा दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीNikita Roy Review: अंधकार, आस्था और सच की टक्कर में महिला पत्रकार की जंग?, सोनाक्षी की दमदार एक्टिंग से चमकी फिल्म 

बॉलीवुड चुस्कीसोनाक्षी की फिल्म 'निकिता रॉय' की बदली डेट, जुलाई को इस होगी रिलीज

कारोबारSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?