लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में सोनाक्षी के 9 साल पूरे,बोलीं- लगता है कल की बात है

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 14, 2019 08:27 IST

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपने नौ साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि वक्त कैसे बीत गया क्योंकि अभी भी लगता है कि जैसे ये कल की ही बात हो

Open in App
ठळक मुद्देसोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में नौ साल पूरे कर लिए हैं. लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं चला, वक्त कैसे बीत गया. सोनाक्षी ने 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में नौ साल पूरे कर लिए हैं. लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं चला, वक्त कैसे बीत गया. उन्हें अभी भी लगता है कि जैसे ये कल की ही बात हो. सोनाक्षी ने 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.

इसमें उन्होंने सलमान खान के अपोजिट काम किया था. एक्ट्रेस ने अपने इस सफर को बयान करते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है. सोनाक्षी ने लिखा, ''नौ साल पहले 10 सितंबर 2010 वह दिन था जिस दिन 'दबंग' रिलीज हुई थी, यानी कि यह वही दिन था जब मैंने एक एक्ट्रेस होने और आप सभी का मनोरंजन करने में सक्षम होने के इस खूबसूरत सफर की शुरु आत की थी.

ईमानदारी से, मुझे नहीं पता कि वक्त कैसे बीत गया क्योंकि अभी भी यह कल की ही बात लगती है.'' अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने 'राउड़ी राठौड़', 'सन ऑफ सरदार', 'दबंग 2', 'हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी', 'लुटेरा' और 'अकीरा' जैसी कई फिल्में की हैं.

सोनाक्षी फिलहाल 'दबंग' फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके निर्देशक प्रभु देवा हैं. फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं. यह फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में आनी है.

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीJatadhara: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म 'जटाधारा' 7 नवंबर को रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीSupreme Court order dogs: हम कितने भावशून्य हो गए, हर दिन निराशाजनक?, सुप्रीम कोर्ट निर्देश को लेकर वीर दास, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, वरुण ग्रोवर और सोनाक्षी सिन्हा दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीNikita Roy Review: अंधकार, आस्था और सच की टक्कर में महिला पत्रकार की जंग?, सोनाक्षी की दमदार एक्टिंग से चमकी फिल्म 

बॉलीवुड चुस्कीसोनाक्षी की फिल्म 'निकिता रॉय' की बदली डेट, जुलाई को इस होगी रिलीज

कारोबारSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?