लाइव न्यूज़ :

आमिर खान की बेटी इरा के पोस्ट पर कमेंट कर ट्रोल हुईं सोना महापात्रा, फिर सिंगर ने ट्रोलर को लगाई लताड़

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 29, 2022 12:27 IST

सिंगर सोना महापात्रा ने हाल ही में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान के पोस्ट पर कमेंट किया था, जिसके बाद एक ट्रोलर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। हालांकि, सिंगर ने ट्रोलर की जमकर लताड़ लगाई।

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान की बेटी इरा के पोस्ट पर सिंगर सोना महापात्रा ने किया कमेंटसोना महापात्रा ने जमकर ट्रोलर को लताड़ लगाईसोशल मीडिया पर इरा खान काफी एक्टिव रहती हैं

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान अक्सर ही सुर्खियां बटोरती हुईं नजर आती हैं। बता दें कि उनकी गिनती बी-टाउन के फेमस स्टार किड्स में होती है। ऐसे में एक बार फिर इरा चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, इरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें कई बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट्स शेयर करते हुए देखा जा चुका है। इसी क्रम में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात की थी। वीडियो में इरा में अपने फैंस को सलाह देती नजर आईं कि उन्हें भी मानसिक स्वास्थ्य पर बातें करनी चाहिए। साथ में उन्होंने ये भी बताया कि अपने डिप्रेशन से उबरना बहुत कठिन निर्णय रहा।

वहीं, वीडियो को शेयर करते हुए इरा ने कैप्शन में लिखा, "मैं इसे लेकर सार्वजनिक तौर पर बात करने के बारे में बात कर रही हूं। आपको यह पता होना चाहिए कि आप यह क्यों कर रहे हैं। इसपर विचार करिए। इस बारे में बात करने की आवश्यकता है। इसे सामान्य बनाने की आवश्यकता है लेकिन पहले अपने आपसे लड़ेंगे और इसे सभी से मत शेयर करिए। मैं यह बिना किसी निर्णय के कह रही हूं। मैं ऐसे कई बुद्धिमान और बहादुर लोगों को जानती हूं जो इसपर सार्वजनिक तौर पर नहीं बात करना चाहते। मैं कई अन्य बुद्धिमान लोगों को भी जानती हूं। कई लोग सोशल मीडिया पर आने वाले कमेंट से नाराज हो जाते हैं। वह अपना ध्यान कहीं और लगाते हैं। ध्यान रखिए।"

इरा खान के इस पोस्ट का समर्थन मशहूर सिंगर सोना महापात्रा ने भी किया है। उन्होंने इरा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था 'गुड़िया डॉली।' हालांकि, सिंगर को अपने इस कमेंट की वजह से ट्रोल होना पड़ा, लेकिन उन्होंने ट्रोलर को जमकर लताड़ लगाई। बताते चलें कि एक ट्रोलर ने सोना के कमेंट पर रिप्लाई देते हुए लिखा कि आपको ये डॉली कहां से दिख रही है बेवकूफ? वहीं, इसके जवाब में सोना महापात्रा ने लिखा, "जाहिर सी बात है आपके पास कुछ काम नहीं है, आप परेशान होकर यहां पर अपनी लूजर लाइफ का जहर फैला रहे हो। जाओ कुछ काम सीखो और करो। लूजर बनकर अपने मां-बाप को नीचा मत दिखाओ।"

टॅग्स :सोना महापात्राआमिर खानहिन्दी सिनेमा समाचारइरा खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल