लाइव न्यूज़ :

'भारत' की धीमी कमाई पर सोना ने कसा दबंग खान पर तंज, सलमान को बताया पेपर टाइगर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 17, 2019 09:04 IST

'भारत' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म 10 दिनों में 182 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की फिल्मों से अलग धीमी रफ्तार से कमाई की हैफिल्म भारत देश में 4700 और ओवरसीज में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है

सलमान खान की फिल्म 'भारत' ने अच्छी शुरूआत की है, लेकिन अपनी रफ्तार बरकरार रखने में ये फिल्म नाकाम रही है. 'भारत' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म 10 दिनों में 182 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. अपनी रिलीज के साथ ही सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म साबित हुई थी, लेकिन फिल्म ने इसके बाद सलमान खान की फिल्मों से अलग धीमी रफ्तार से कमाई की है और ये फिल्म अब तक दो सौ करोड़ का बिजनेस नहीं कर पाई है.

सिंगर सोना मोहपात्रा ने फिल्म की इसी धीमी रफ्तार पर व्यंग्य कसा है. सोना ने ट्वीट करते हुए कहा - सवाल : आप उस फिल्मी सुपरस्टार को क्या कहेंगे जो एक हफ्ते में संतोषजनक कलेक्शन नहीं ला पाएं हैं, जबकि उनकी फिल्म की हर जगह हाइप थी, हर तरफ प्रमोशन्स हुआ था. जवाब -'पेपर टाइगर. डियर 'भारत', कृपया ऐसे पेपर टाइगर्स की पूजा करना बंद कर दीजिए. चलिए बेहतर बनते हैं और बेहतर ढूंढते हैं.' गौरतलब है कि इससे पहले भी सोना मोहपात्रा ने सलमान पर निशाना साधा था.

सलमान के लगातार प्रियंका चोपड़ा पर व्यंग्य कसने के चलते सोना ने उनकी आलोचना की थी. कई लोगों ने भी सोशल मीडिया पर सोना मोहपात्रा को सपोर्ट करते हुए सलमान के बिहेवियर को गलत बताया था. फिल्म भारत देश में 4700 और ओवरसीज में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. भारत, साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है.

पहले नंबर पर अभी भी विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' है. सलमान खान की फिल्म 'भारत' ने अपनी रिलीज के पहले दिन 42.3 करोड़ से अधिक कमाए थे. इस फिल्म के साथ ही सलमान ने अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 40 करोड़ की कमाई की थी.

टॅग्स :सोना महापात्रासलमान खानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया