लाइव न्यूज़ :

ए आर रहमान के बाद सोना महापात्रा का सनसनीखेज खुलासा- मेरे पति राम संपत को भी इस गैंग ने बनाया निशाना

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 26, 2020 18:46 IST

मशहूर सिंगर ए आर रहमान (AR Rahman) के बाद अब सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) सामने आई हैं। सिंगर का दावा है कि उनके पति और म्यूजिक कंपोजर राम संपत को भी इस गैंग ने बनाया निशाना।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के निधन के बाद से बॉलीवुड में ‘‘इनसाइडर और आउटसाइडर’’ को लेकर बहस छिड़ी हुई हैसोना महापात्रा ने राम संपत को लेकर कहा कि उन्हें भी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे ही गैंग ने अपने निशाने पर ले रखा है

ऑस्कर विजेता ए आर रहमान (AR Rahman) ने हाल ही में दावा करते हुए कहा था कि बॉलीवुड में एक ऐसा गिरोह मौजूद है, जिसकी वजह से उन्हें काम मिलने में अड़चन आ रही है। रहमान का ये बयान सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक महीने बाद सामने आया है। दरअसल, सुशांत के निधन के बाद से बॉलीवुड में ‘‘इनसाइडर और आउटसाइडर’’ को लेकर बहस छिड़ी हुई है। वहीं, अब सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) ने भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने पति और म्यूजिक कंपोजर राम संपत को लेकर कहा कि उन्हें भी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे ही गैंग ने अपने निशाने पर ले रखा है। 

सोना ने किया ट्वीट

मालूम हो, बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा था कि ए आर रहमान ने कहा है कि बॉलीवुड में एक ऐसा गिरोह है जो उन्हें काम नहीं करने दे रहा है। इसी ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए सोना ने लिखा, 'यह अनपढ़ खुदगर्ज गैंग किसी भी असली, बेहतरीन, सम्मानजनक, टैलेंटेड और क्रिएटिव व्यक्ति के खिलाफ काम करता है। 3 साल पहले राम संपत को ऐसी ही बुरी परिस्थितियों में देखकर दिल टूट गया था फाइनली इस जहरीले से बाहर निकलना पड़ा। उनकी आखिरी फिल्म रईस थी जिसके बाद उन्हें रिकवर होने में 2 साल लग गए।'

पति को लेकर कही ये बात

इसके अलावा उन्होंने ये भी लिखा, 'हमें इससे बाहर निकलना चाहिए। राम ने अपने डिप्रेशन और गहरी निराशा से निपटने के लिए अपनी जिंदगी और फोन में ऐसे बहुत से बुलीज को ब्लॉक किया है। मार्शल आर्ट सीखा, हमारे स्टूडियों में क्लासिकल और Folk म्यूजिशंस के साथ काम किया, म्यूजिक से मन बहलाया और स्क्रिप्ट लिखीं।' जिन्हें नहीं मालूम है उन्हें बता दें राम संपत जाने-माने म्यूजिक कंपोजर हैं, जोकि खाकी, तलाश, डेल्ही बेली, फुकरे और भूतनाथ रिटर्न्स जैसी कई सफल फिल्मों को म्यूजिक दे चुके हैं। 

टॅग्स :सोना महापात्राएआर रहमान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'सांप्रदायिक' बयानबाजी के बाद अब एआर रहमान ने ऑस्कर जीतने को बताया एक 'बोझ'

बॉलीवुड चुस्कीAR Rahman: भारत मेरी प्रेरणा, मेरा गुरु और मेरा घर?, मुझे माफ कर दो?, ए आर रहमान ने दी सफाई, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'घर वापसी कर लो': बॉलीवुड में काम पाने के लिए एआर रहमान को हिंदू संगठन का सुझाव, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीएआर रहमान को अस्पताल से मिली छुट्टी, अचानक तबीयत बिगड़ने से हुए थे भर्ती

बॉलीवुड चुस्कीएआर रहमान अस्पताल में हुए भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत: रिपोर्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?