लाइव न्यूज़ :

सोन सूद को दो बार राज्यसभा सांसद और एक बार उपमुख्यमंत्री बनने का मिला था ऑफर, अभिनेता ने किया खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: March 15, 2023 15:25 IST

सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने उन्हें मोगा विधानसभा सीट से टिकट दिया था। लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने उनको हरा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने कहा, मैं किसी के बनाए हुए रास्ते पर नहीं चलना चाहता। अभिनेता ने राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि ये सभी चीजें मुझे एक्साइट नहीं करतीं।

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने दावा किया है कि उन्हें दो बार राज्यसभा सांसद बनने और एक बार उपमुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव मिल चुका है। हालांकि उन्होंने दोनों ही प्रस्तावों को ठुकरा दिया।

सोनू सूद ने यह खुलासा समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए किया। एजेंसी की  संपादक स्मिता प्रकाश से बातचीत में सोनू सूद ने राजनीति में जाने के सवाल पर कहा कि उन्हें दो बार राज्यसभा सांसद बनने, एक बार उप-मुख्यमंत्री बनने का ऑफर मिल चुका है। अभिनेता ने यह भी कहा कि कई और बड़े पद भी ऑफर हो चुके हैं। लेकिन उन्होंने सभी को ठुकरा दिया। बकौल सोनू सूद- ये सभी चीजें मुझे एक्साइट नहीं करतीं। मैं अपने नियम खुद बनाना चाहता हूं। मैं किसी के बनाए हुए रास्ते पर नहीं चलना चाहता। 

गौरतलब है कि सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने उन्हें मोगा विधानसभा सीट से टिकट दिया था। लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने उनको हरा दिया था। हालांकि सोनू सूद कई राजनेताओं से मिलते-जुलते रहे हैं। सोनू सूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल से भी मिले थे।

अभिनेता राजनीति से दूर रहने के बातें कहते आए हैं। पंजाब चुनाव के दौरान टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में सोनू सूद ने कहा था कि उनकी बहन ने भले ही कांग्रेस ज्वाइन कर लिया हो। लेकिन उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा था कि वह राजनीति से संबंधित किसी भी चीज से दूर रहना चाहेंगे।

 

टॅग्स :सोनू सूदपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल