लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: इस फिल्म से पति कुणाल के करीब आईं थी सोहा अली खान, पढ़ें खूबसूरत लव स्टोरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2019 07:15 IST

सोहा अली खान का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी से मॉर्डन हिस्ट्री की पढ़ाई करके इंटरनेशनल रिलेशन्स में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

Open in App

आज सोहा अली खान का जन्मदिन है। अदाकारा शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की बेटी, बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं जिन्होंने काफी हायर एजुकेशन ली है। भले ही रील लाइफ में उनकी केमेस्ट्री, ऑन स्क्रीन लोगों को अच्छी ना लगी हो मगर ऑफ स्क्रीन एक्टर कुनाल खेमू के साथ उनकी लव स्टोरी की चर्चा हमेशा रहती है। सोहा अली खान खेमू के बर्थडे पर जानिए कुणाल और सोहा की सिंपल और ब्यूटीफुल लव स्टोरी और इस लव स्टोरी के कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स। 

सोहा अली खान का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी से मॉर्डन हिस्ट्री की पढ़ाई करके इंटरनेशनल रिलेशन्स में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद 2004 में शाहिद कपूर के ऑपोजिट उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म दिल मांगे मोर से अपना डेब्यू किया।

सोहा अली खान और कुणाल खेमू की पहली मुलाकात 2009 में आई फिल्म धुंध के सेट पर हुई थी। उस समय दोनों ने एक-दूसरे से कोई बात नहीं की थी। उनको ऐसा लगा था कि वह प्यार तो क्या दोस्ती के रिश्ते को भी नहीं चला पाएंगे। 

जब कुणाल ने पहली बार सोहा को फिल्म के सेट पर देखा, तो वहां सोहा अपने लैपटॉप पर आर्टिकल लिख रही थी जो उन्हें अपनी यूनीवर्सिटी की मैगजीन के लिए लिखना था। अपने एक इंटरव्यू में कुणाल ने बताया कि सोहा को पहली बार देखकर उन्हें लगा था कि वो काफी गंभीर हैं और उनसे बात शुरू करने के लिए उन्हें काफी बार सोचना पड़ा।

सोहा अली खान और कुणाल खेमू 2009 में आई फिल्म 99 से एक-दूसरे के करीब आए। सोहा ने अपने एक इंटव्यू में कहा था कि "हमने 99 फिल्म की और हम करीब आ गए। वो कुणाल को पसंद करने लगी थीं। उन्होंने बताया की कुणाल बहुत शांत थे इसलिए उन्हें वो पसंद आए। 

जब सोहा ने मां शर्मिला टैगोर को फिल्म 99 के सेट पर पहली बार कुणाल से मिलने के लिए बुलाया तो कुणाल शॉर्ट्स में थे और एक सीन की शूटिंग कर रहे थे। सोहा ने अपने पिता को इस रिश्ते के बारे में नहीं बताया। उन्होंने कहा कि मैंने कभी पापा से इस बारे में चर्चा नहीं की लेकिन मां को बताने के बारे में सोच लिया था। 

 रिलेशनशिप में आने के बाद फर्स्ट वेलेनटाइन डे पर जब कुणाल ने सोहा को अपनी लिखी कविता गिफ्ट की थी जिसे पढ़ने के बाद सोहा काफी इमोशनल हो गई थी। कुणाल को खाना बेहद पसंद है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि सोहा खान ने एक बार उनके लिए खाना बनाने की सोची थी मगर उन्होंने गैस जलाना तक कुणाल से ही पूछा था। इस खूबसूरत कपल नें 2014 जुलाई को पेरिस में सगाई की और 25 जनवरी, 2015 को शादी के अटूट बंधन में बंध गए। 29 सितंबर को सोहा ने बेटी इनाया खेमू को जन्म दिया। आज भी कुणाल और सोहा कि इस सिंपल और ब्यूटीफुल लव स्टोरी को लोग काफी पसंद करते हैं।  

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?