लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने ठुकरा दिया था पान मसाले के विज्ञापन में काम करने का प्रस्ताव, खुद बताई वजह

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 8, 2023 20:10 IST

स्मृति ईरानी ने बताया कि पान मसाले के विज्ञापन के लिए उन्हें जो पैसे ऑफर किए गए थे वह उनके बैंक से लिए गए लोन से 10 गुना ज्यादा थे। स्मृति ईरानी इस दौरान अपने बच्चों को लेकर भी बात की।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने किया खुलासाबताया क्यों नहीं किया पान मसाले का विज्ञापनस्मृति ईरानी ने अपने बच्चों को लेकर भी की खुलकर बात

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी कभी भारतीय टेलीविजन पर सबसे बड़े नामों में से एक थीं। वह मशहूर कार्यक्रम 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी विरानी की भूमिका के लिए प्रसिद्ध थीं। जब स्मृति ईरानी अभिनय की दुनिया में थीं तब उन्हें कई बार पान मसाला विज्ञापनों की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने हर बार अस्वीकार कर दिया।

अब केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की कैबिनेट मंत्री ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने ऐसा निर्णय क्यों लिया। रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा,  "मुझे याद है जब मैंने अपनी यात्रा शुरू की थी, मेरे पास बिल्कुल पैसे नहीं थे। मेरी नई-नई शादी हुई थी और मेरे बैंक खाते में 20-30 हजार रुपये भी नहीं थे और मैंने घर खरीदने के लिए बैंक से पैसे उधार लिए थे।  यह लगभग 25-27 लाख रुपये था। इसी समय एक पान मसाला विज्ञापन करने की पेशकश की गई थी। लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया।"

स्मृति ईरानी ने बताया कि पान मसाले के विज्ञापन के लिए उन्हें जो पैसे ऑफर किए गए थे वह उनके बैंक से लिए गए लोन से 10 गुना ज्यादा थे। प्रस्ताव ठुकराने के फैसले पर स्मृति ईरानी ने कहा, "मुझे पता था कि वहाँ परिवार देख रहे थे, युवा देख रहे थे, और मुझे लगा कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई उन्हें यह महसूस करा रहा है कि आप परिवार का हिस्सा हैं और आप अचानक पान मसाला बेच रहे हैं। तो, मैंने ईमानदारी से कहा नहीं। मैंने शराब कंपनियों द्वारा बेचे जाने वाले उत्पादों को भी ना कह दिया। ऐसा इसलिए था क्योंकि मुझे पता था कि बच्चे देख रहे थे।"

स्मृति ईरानी इस दौरान अपने बच्चों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, "मैं एक टूटे हुए घर से आती हूं। मेरी इससे सबसे बड़ी यही सीख है कि मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे यह जाने कि मैं उन्हें प्रोटेक्ट करने के लिए मौत से भी लड़ सकती हूं। मुझे लगता है कि एक बच्चे के लिए ये सबसे बेस्ट फीलिंग है कि आपके पास ऐसे पैरेंट्स हैं जो उनके लिए दुनिया से लड़ सकते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "एक मां होने के नाते भगवान ने जो मुझे एक सबसे बड़ा आर्शीवाद दिया है वो ये कि अगर मेरे बच्चे मुझसे दूर चले जाएंगे तो मुझे इससे फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि वह काफी चीजों से गुजरे हैं। मैं उनके लिए लड़ सकती हूं और उन्हें जाने भी दे सकती हूं। मैं मरते दम तक बच्चों को प्यार करूंगी और 24 घंटे उनके सिर पर नहीं बैठने वाली। उन्हें स्पेस दो और खुद को भी उतना स्पेस देती हूं।"

टॅग्स :स्मृति ईरानीयू ट्यूबपान मसालाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो