लाइव न्यूज़ :

नहीं रहीं महान गायिका लता मंगेशकर, 92 साल की उम्र में मुंबई में 'सुर साम्राज्ञी' का निधन

By विनीत कुमार | Updated: February 6, 2022 10:37 IST

Lata Mangeshkar passes away: लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद वे पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देलता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन, शनिवार को ज्यादा खराब हो गई थी तबीयत।कोविड संक्रमित होने के बाद पिछले कई दिनों से लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं।13 साल की उम्र में 1942 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली लता मंगेशकर ने 25 हजार से अधिक गाने गाए।

मुंबई: महान गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे कोविड संक्रमित होने के बाद पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार सुबह लगा मंगेशकर के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'देश की शान और संगीत जगत की शिरमौर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा रहेंगी।'

लता मंगेशकर का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद शनिवार को उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया था और वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थीं। कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद आठ जनवरी को लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

रविवार सुबह 8.12 बजे हुआ लता मंगेशकर का निधन

ब्रीच कैंड अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि रविवार सुबह 8.12 बजे लता मंगेशकर का निधन मल्टी-ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुआ। 

लता मंगेशकर की बहन और गायिका आशा भोसले भी शनिवार को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिये अस्पताल पहुंची थी। आशा भोसले ने अस्पताल से लौटते हुए पत्रकारों से कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि लता मंगेशकर जल्द ठीक होगी। इससे पहले नवंबर 2019 में सांस लेने में कठिनाई के चलते लता मंगेशकर को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उस दौरान उनके निमोनिया से ग्रस्त होने का पता चला था और 28 दिन के उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी।

लता मंगेशकर: 13 साल की उम्र से करियर की शुरुआत

भारतीय सिनेमा की बेहतरीन गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में 1942 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में अब तक 25 हजार से अधिक गाने गाये हैं। सात दशक के अपने करियर में उन्होंने कई ऐसे गाने गाये हैं, जो आज भी लोगों के जेहन में हैं। 

इनमें ‘अजीब दास्तां है ये’ ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘नीला आसमां सो गया’ जैसे गाने शामिल हैं। लता को भारत की ‘सुर साम्राज्ञी’ के नाम से जाना जाता है और उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा लता को पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। 

1929 में पैदा हुईं लता मंगेशकर पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। उनके पिता शास्त्रीय संगीतकार पंडित दीनानाथ मंगेशकर थे, जिन्होंने तब युवा लता को संगीत की शुरुआती शिक्षा दी थी।

टॅग्स :लता मंगेशकरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल