लाइव न्यूज़ :

गायक एस पी बालासुब्रह्मण्यम की रजनीकांत ने बताई हालत, कहा- नाजुक स्थिति से बाहर आ चुके हैं

By भाषा | Updated: August 17, 2020 15:56 IST

रजनीकांत ने कहा कि गायक नाजुक हालत से बाहर निकल चुके हैं। वह अब भी आईसीयू में हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद गायक को हाल में एमजीएम हेल्थकेयर में भर्ती किया गया था

Open in App
ठळक मुद्दे गायक एस पी बालासुब्रह्मण्यम नाजुक स्थिति से बाहर आ चुके हैंरजनीकांत ने गायक के सही होने की कामना की है

अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को बताया कि एक निजी अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहे प्रसिद्ध पार्श्व गायक एस पी बालासुब्रह्मण्यम नाजुक स्थिति से बाहर आ चुके हैं। अभिनेता ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘जल्दी ठीक हो जाओ बालू सर।’’ अभिनेता ने दशकों तक श्रोताओं का मनोरंजन करने के लिए गायक की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, ‘‘आदरणीय एस पी बालासुब्रह्मण्यम ने 50 साल से ज्यादा समय से विभिन्न भारतीय भाषाओं में गीत गाए हैं और अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों लोगों का मनोरंजन किया है।’’

रजनीकांत ने कहा कि गायक नाजुक हालत से बाहर निकल चुके हैं। वह अब भी आईसीयू में हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद गायक को हाल में एमजीएम हेल्थकेयर में भर्ती किया गया था। उनके बेटे एस पी चरण ने रविवार को बताया था कि उनके पिता पहले की तुलना में अब थोड़ा आराम से सांस ले रहे हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगररजनीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

भारत"गायक जुबिन गर्ग की मौत स्पष्ट तौर पर हत्या", असम सीएम हिमंत बिस्वा का दावा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?