लाइव न्यूज़ :

सिंगर सोना महापात्रा ने लगाया सेक्शुअल हैरसमेंट का आरोप, कॉलेज में एक 'शुभ-चिंतक' ने पूछा था कि अपने स्तन दुपट्टे से क्यों नहीं ढके

By अनुराग आनंद | Updated: November 24, 2020 13:56 IST

सोना महापात्रा ने कहा कि मुझे कपड़ों व पहनावे आदि को लेकर भी कई बार हैरस करने की कोशिश हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देसोना महापात्रा ने गायक अनु मलिक और कैलाश खेर पर पहले भी यौन दुराचार का आरोप लगाया था।कॉलेज में पढ़ने के दौरान एक बार सोना महापात्रा से एक शख्स ने पूछा था कि आपने अपने स्तन कपड़े से क्यों नहीं ढके हैं?

नई दिल्ली:बॉलीवुड सिंगरसोना महापात्रा ने कहा है कि जब वह कॉलेज में थी तो उस समय उसके साथ सेक्शुअल हैरसमेंट हुआ था। सोना ने इस मामले में कहा कि जब वह कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रही थी, तो इस दौरान वहां एक शख्स ने उनके साथ पहनावे व कपड़ों को लेकर हैरस करने का प्रयास किया था।

यही नहीं सोना द्वारा विरोध किए जाने के बाद उस शख्स ने सोना महापात्रा से उस समय पूछा था कि आपने अपने स्तन दुपट्टे से क्यों नहीं ढके हैं। 

#INeverAskForIt के यूजर्स के साथ सोशल मीडिया पर एक सवाल के जवाब में सोना महापात्रा ने ये बात कही थी। दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे पूछा था कि सोना महापात्रा अपने कपड़ों व पहनावे को लेकर ट्वीट कर बताएं कि उन्हें क्या अब तक इस बात को लेकर कभी यौन दुराचार का सामना करना पड़ा है। 

इस सवाल के जवाब में सोना ने कहा कि बीटेक में पढ़ाई के दौरान एक बार कॉलेज में ढीले कुर्ते सलवार में लैब की तरफ जा रही थी। इसी समय कहीं से एक शुभचिंतक आए और उन्होंने मुझसे पूछा कि आपने अपने स्तन कपड़े से क्यों नहीं ढके हैं?

इसके साथ ही सोना महापात्रा ने यह भी कहा है कि कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि आसपास खड़े लड़के मुझे वहां से गुजरते देख जोर-जोर से सीटी बजाने लगते हैं और कुछ ऐसे भी होते हैं जो मेरी ब्रा के आकार के बारे में जोर-जोर से चिल्लाकर पूछते हैं। इस तरह मुझे कपड़ों व पहनावे आदि को लेकर भी कई बार हैरस करने की कोशिश हुई है। 

बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही एचटी से बात करते हुए सोना ने कहा था कि #MeToo आंदोलन का समर्थन करने के लिए उन्हें कीमत चूकाना पड़ा है।

सोना ने कहा कि जब उसने गायक अनु मलिक और कैलाश खेर पर यौन दुराचार का आरोप लगाया था, तो उसे तुरंत ही सजा के तौर पर 'सा रे गा मा पा' को छोड़ने के लिए कहा गया था। इस दौरान वह इस शो में एक न्यायाधीश थी।

टॅग्स :सोना महापात्रायौन उत्पीड़नबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?