लाइव न्यूज़ :

बाथरूम में फिसलने के बाद गायिका संध्या मुखर्जी अस्पताल में भर्ती, 2022 के पद्म पुरस्कार को लेने से कर दिया इनकार

By अनिल शर्मा | Updated: January 27, 2022 16:58 IST

कोलकाता यातायात पुलिस द्वारा बनाए गए ‘ग्रीन कॉरिडोर’ के माध्यम से उनके दक्षिण कोलकाता स्थित आवास से सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया...

Open in App
ठळक मुद्देसंध्या मुखर्जी बाथरूम में फिसल गई थीं जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई कोलकाता यातायात पुलिस ने ‘ग्रीन कॉरिडोर’ के जरिए एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती करायासंध्या मुखर्जी ने 2022 के पद्म पुरस्कार को लेने से इनकार कर दिया था

कोलकाताः जानी मानी गायिका संध्या मुखर्जी को गुरुवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। गायिका संध्या मुखोपाध्याय के नाम से भी जानी जाती हैं। संध्या ने सांस फूलने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें कोलकाता यातायात पुलिस द्वारा बनाए गए ‘ग्रीन कॉरिडोर’ के माध्यम से उनके दक्षिण कोलकाता स्थित आवास से सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की शाम बाथरूम में फिसलने के बाद संध्या की तबीयत बिगड़ गई थी।

सूत्रों ने बताया, ‘‘उनके दोनों फेफड़ों में संक्रमण है। वह कल बाथरूम में फिसल गई थीं। उन्हें बुखार भी है। हालांकि, वह बातचीत कर रही हैं और वुडबर्न ब्लॉक में उनका इलाज चल रहा है।’’ उन्होंने यह भी बताया कि गायिका के स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए एसएसकेएम में एक मेडिकल बोर्ड स्थापित किया गया है। ‘बंग विभूषण’ और सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित गायिका ने कुछ दिन पहले ‘पद्म श्री’ पुरस्कार स्वीकारने से इंकार कर दिया था।

पद्म श्री के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार के अधिकारियों द्वारा सहमति के लिए टेलीफोन पर संपर्क के दौरान उन्होंने इंकार किया था। शास्त्रीय गायिका संध्या ने कई बंगाली फिल्मों और कई हिंदी फिल्मों में गाने गाये हैं और उन्होंने एसडी बर्मन, मदन मोहन, नौशाद, अनिल विश्वास और सलिल चौधरी सहित प्रमुख संगीत निर्देशकों के साथ काम किया है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारKolkata Policeबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल