लाइव न्यूज़ :

गायक-संगीतकार बप्पी लाहिरी का मुंबई के अस्पताल में निधन. अलग-अलग भाषाओं में 5 हजार से अधिक गीतों मे दिया संगीत

By अनिल शर्मा | Updated: February 16, 2022 10:00 IST

बप्पी लाहिरी हमेशा से फिल्मों में अपनी एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा उनकी पहचान उनके सोने के गहनों से भी होती थी।

Open in App
ठळक मुद्देसंगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गयाबप्पी हमेशा से फिल्मों में अपनी एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते थे

मुंबईः जाने-माने संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। पीटीआई ने डॉक्टर के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। वह 69 साल के थे।बप्पी हमेशा से फिल्मों में अपनी एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा उनकी पहचान उनके सोने के गहनों से भी होती थी।

 बप्पी लाहिरी का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। बप्पी लाहिरी ने साल 1973 में हिंदी फिल्म नन्हा शिकारी में पहली बार संगीत दिया था। इसके एक साल बाद उन्होंने  बांग्ला फिल्म दादू में भी संगीत देने का काम किया। बप्पी लीजेंड्री सिंगर किशोर कुमार के भतीजे लगते थे।

बॉलीवुड में उनकी पहचान फिल्म जख्मी से हुई। यह फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी। बतौर संगीत निर्देशक इस फिल्म से उनको काफी लोकप्रियता हासिल हुई। वे ना सिर्फ एक अच्छे संगीत निर्देशक थे बल्कि एक अच्छे गायक भी थे। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में संगीत दिए और गाने गाए। चलते-चलते, डिस्को डांसर, नमक हलाल, शराबी, धर्म-कर्म, टैक्सी नंबर 9211, द डर्टी पिक्चर, और बद्रीनाथ की दुल्हनियां जैसी फिल्मों में संगीत और आवाज दी। 

बप्पी हिंदी, कन्नड़, तेलुगु और उड़िया सहित अलग-अलग भाषाओं में 5 हजार से अधिक गीतों में संगीत दिया। उनके लोकप्रिय गीतों में यार बिना चैन कहां रे (साहेब), आई एम डिस्को डांसर ( डिस्को डांसर), आज रपट जाएं ( नमक हलाल), रात बाकी (नमक हलाल),  दे दे प्यार दे ( शराबी), तम्मा तम्मा ( थानेदार), ऊ ला ला ( द डर्टी पिक्चर) शामिल हैं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगरबप्पी लाहिरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल