लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच धूम मचा रहा है अक्षरा सिंह का ‘एक लाख का लहंगा’, जमकर देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: April 3, 2020 17:13 IST

सोनी म्यूजिक रीजनल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया ‘एक लाख का लहंगा’ इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। गाने के बोल इतने शानदार हैं कि लोग बार-बार सुनने के लिए मजबूर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखेसारी लाल यादव से लेकर अक्षरा सिंह के गानों का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार करते रहे हैं। अक्षरा ने लंबे समय बाद दूसरे म्यूजिक चैनल के लिए कोई गाना गाया है।

पूरा देश अभी लॉकडाउन से गुजर रहा है। कोरोना वायरस की वजह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन के बीच भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी गानों का डिमांड हमेशा से रहा है। खेसारी लाल यादव से लेकर अक्षरा सिंह के गानों का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार करते रहे हैं। 

सोनी म्यूजिक रीजनल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया ‘एक लाख का लहंगा’ इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। गाने के बोल इतने शानदार हैं कि लोग बार-बार सुनने के लिए मजबूर हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को 24 घंटे के दौरान नौ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा लिया है। बता दें कि अक्षरा ने लंबे समय बाद दूसरे म्यूजिक चैनल के लिए कोई गाना गाया है।

गाना ‘एक लाख का लहंगा’ को अक्षरा ने खुद ही गाया है। आर.आर. पंकज ने गाने के बोल लिखे हैं जबकि म्यूजिक विनय विनायक का है।  एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा ने बताया था कि उन्हें इस कमबैक गाने से खासी उम्मीदें हैं। अभी तक तो इस गाने से दर्शकों को जमकर प्यार मिला है। इसके अलावा अक्षरा सिंह कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपनी ओर से लोगों को जागरुक करने का काम कर रही हैं।

टॅग्स :अक्षरा सिंहभोजपुरी सोंगबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल