लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में पार्टी करता दिखा सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी अनमोल बिश्नोई, पंजाबी गायक करण औजला और शैरी मान के साथ आया नजर

By अंजली चौहान | Updated: April 19, 2023 16:44 IST

इस वीडियो के सामने आने के बाद साफ है कि हत्याकांड में आरोपी बनाया गया अनमोल अमेरिका में खुलेआम घूम रहा और पार्टियां कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी अनमोल बिश्नोई अमेरिका में आया नजर फरार अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का भाई है अनमोल के साथ पार्टी करते हुए सिंगर शैरी मान और करण औजला भी नजर आए

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड का आरोपी अनमोल बिश्नोई जो कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा है, को कैलिफोर्निया में पार्टी करते हुए देखा गया।

अनमोल बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला के हत्या मामले में फरार चल रहा है। उसे रविवार को कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में एक शादी के रिसेप्शन में देखा गया। इस दौरान उसके साथ पार्टी में पंजाबी गायक करण औजला और शैरी मान भी नजर आए।

दोनों गायकों का अनमोल के साथ खड़े होकर परफॉर्म करने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।   

इस वीडियो के सामने आने के बाद साफ है कि हत्याकांड में आरोपी बनाया गया अनमोल अमेरिका में खुलेआम घूम रहा और पार्टियां कर रहा है।

गौरतलब है कि सिंगर मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रहे पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कहा कि अनमोल इस मामले में एक साजिशकर्ता है और हत्या के कुछ महीनें पहले फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भारत से भाग गया था। एसआईटी की चार्जशीट में कहा गया है कि वह शुरू से ही साजिश का हिस्सा था और देश छोड़ने से पहले उसने मदद का इंतजाम किया था। 

बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा तैयार कुख्यात गैंगस्टरों की सूची में अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु का नाम भी शामिल है। उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा चार्जशीट किया गया था और कथित तौर पर वह अमेरिका में छिपा हुआ है। 

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को पिछले साल 29 मई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। उनकी हत्या उस वक्त हुई जब वह अपनी जीप में बैठे थें। 

करण औजला और शैरी मान ने दी सफाई

गौरतलब है कि आरोपी अनमोल बिश्नोई के साथ नजर आने के बाद शैरी मान और करण औजला पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों गायकों ने अपनी सफाई पेश की है।

गायक औजला और मान दोनों ने बयान जारी कर कहा है कि उन्हें इस कार्यक्रम में अनमोल की मौजूदगी के बारे में पता नहीं था। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, औजला ने कहा, "मुझे नहीं लगा कि मुझे इसकी आवश्यकता है, लेकिन इतने सारे पोस्ट और संदेशों को देखने के बाद, मैं बस रविवार को बेकर्सफील्ड, सीए में एक कार्यक्रम के बारे में स्पष्ट करना चाहता हूं।

एक कलाकार के रूप में मुझे और शैरी मान बाई को हमारे कॉमन फ्रेंड के अनुरोध पर एक रिसेप्शन शो में परफॉर्म करने के लिए बुक किया गया था। एक कलाकार के रूप में, हमें इस बात की जानकारी नहीं होती है कि हमारे द्वारा बुक किए गए वेडिंग शो में कौन शामिल हो रहा है या आमंत्रित किया जा रहा है, इसलिए मैं कई वेडिंग शो करना पसंद नहीं करता।" उन्होंने कहा कि मेरे ध्यान में लाया गया है कि एक संदिग्ध व्यक्ति मेरे और शैरी बाई के प्रदर्शन के वीडियो की पृष्ठभूमि में था।

जब तक मैंने इन पोस्ट और संदेशों को नहीं देखा तब तक मुझे नहीं पता था कि वह कौन हो सकता है। एक कलाकार के रूप में, मैं अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करता हूं और शो छोड़ देता हूं, मैं प्रत्येक व्यक्ति को नोटिस नहीं करता क्योंकि आसपास बहुत से लोग हैं। मैं यह भी कहना चाहूंगा कि कई कैमरे और फोन लगातार रिकॉर्डिंग कर रहे थे और आमतौर पर मैं जहां हूं वहीं होता हूं।

मैं कभी भी जानबूझकर इसमें शामिल नहीं होता या खुद को इस तरह की किसी भी चीज़ से संबद्ध नहीं करता। कृपया, एक विनम्र अनुरोध के रूप में, मुझे इन चीजों में शामिल न करें।

एक कलाकार के रूप में, आप पहले से ही कई चीजों से गुजर रहे हैं जैसा कि आप सभी अब जानते हैं, और यह एक विनम्र अनुरोध होगा कि चीजों को और अधिक जटिल न करें। आशा है कि इससे मामला स्पष्ट हो गया होगा।

वहीं, शैरी मान ने भी बयान जारी कर कहा कि एक कलाकार के रूप में, मुझे विभिन्न प्रकार के लोगों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए स्थानों पर प्रदर्शन करने के लिए कहा जाता है।

हाल ही में मैंने करण औजला के साथ बेकर्सफील्ड, कैलिफोर्निया में भी प्रस्तुति दी थी। मेरी बुकिंग को संभालने वाली मेरी टीम के पास हमेशा यह जांचने या पूछताछ करने का अवसर नहीं होता है कि कौन मुझे बुक कर रहा है और उनकी पारिवारिक गतिशीलता या सामाजिक प्रतिष्ठा क्या है। हम बस पूछते हैं कि कौन से गाने, प्रदर्शन की अवधि और अगर लाइव बैंड की जरूरत है। 

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालापंजाबअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल