लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शहनाज गिल हुईं रवाना, वीडियो में बेसुध नजर आईं

By अनिल शर्मा | Updated: September 3, 2021 14:41 IST

अभिनेता के पार्थिव शरीर को जुहू के श्मशान ले जाया गया है जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही हैं। शहनाज गिल भी अपने कथित प्रेमी के अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए सिद्धार्थ के घर से रवाना हो चुकी हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाजों से किया जा रहा हैसिद्धार्थ की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए रवाना हुईं शहनाज

टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार शुक्रवार को मुंबई के जुहू में किया जा रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर कूपर अस्पताल से सीधे श्मशान ले जाया गया। कूपर अस्पताल के बाहर काफी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती थी। 

अभिनेता के पार्थिव शरीर को जुहू के श्मशान ले जाया गया है जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही हैं। शहनाज गिल भी अपने कथित प्रेमी के अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए सिद्धार्थ के घर से रवाना हो चुकी हैं। 

सोशल मीडिया पर शहनाज का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने भाई शहबाज के साथ अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए गाड़ी से जा रही हैं। इस दौरान वह बेसुध नजर आईं। 

सिद्धार्थ के सहयोगी और उद्योग के दोस्त जिनमें असीम रियाज़, अर्जुन बिजलानी, आरती सिंह, विकास गुप्ता, राखी सावंत, एली गोनी, प्रिंस नरूला, रश्मि देसाई शामिल थे, अंतिम संस्कार शुरू होने से पहले उनके आवास पर मौजूद थे क्योंकि उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी। सिद्धार्थ की कथित प्रेमिका, शहनाज़ की माँ भी शुक्ला निवास पर मौजूद थीं। शहनाज गिल बेसुध थीं।

सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाजों से किया जा रहा है। सिद्धार्थ कुमार ब्रह्मकुमारी के प्रबल अनुयायी थे। अभिनेता का पूरा परिवार इसी पथ पर चलता था।

गौरतलब है कि अभिनेता का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे।

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाशहनाज गिलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल