लाइव न्यूज़ :

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्लाः बहुत जल्दी चले गए, सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा, माधुरी दीक्षित ने कहा-आप हमेशा याद आएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2021 18:57 IST

Sidharth Shukla dies at 40: 2020 में रियेलिटी टीवी शो “बिग बॉस” के 13वें सीजन में जीत के बाद अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को काफी शोहरत मिली।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी धारावाहिक “बालिका वधु” में निभाए गए किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान व लोकप्रियता दिलाई।सिद्धार्थ ने फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में वरुण धवन के साथ काम किया था। धवन ने इंस्टाग्राम पर शुक्ला और आलिया भट्ट के साथ 2014 में आई फिल्म के प्रमोशन की तस्वीरें साझा की।

Sidharth Shukla dies at 40: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और माधुरी दीक्षित नेने ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक “खूबसूरत व्यक्तित्व”…“प्रतिभाशाली शख्सियत” के तौर पर याद किया।

शुक्ला का बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया था, वह 40 साल के थे। शुक्ला को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा था। एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता को शहर के कूपर अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। टीवी धारावाहिक “बालिका वधु” में निभाए गए किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान व लोकप्रियता दिलाई।

वहीं 2020 में रियेलिटी टीवी शो “बिग बॉस” के 13वें सीजन में जीत के बाद उन्हें काफी शोहरत मिली। उनके परिवार में मां और दो बहनें हैं। “बिग बॉस” के 13वें सीजन की मेजबानी करने वाले सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा, “बहुत जल्दी चले गए सिद्धार्थ…तुम्हारी कमी महसूस होगी। परिवार के प्रति संवेदना। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।”

सिद्धार्थ ने फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में वरुण धवन के साथ काम किया था। धवन ने इंस्टाग्राम पर शुक्ला और आलिया भट्ट के साथ 2014 में आई फिल्म के प्रमोशन की तस्वीरें साझा करते हुए एक भावनात्मक संदेश लिखा। धवन ने लिखा, “ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें भाई। आपसे बहुत से लोग प्यार करते हैं। अपनी सहृदयता व खूबसूरत व्यक्तित्व से आपने बहुत से लोगों के जीवन को छुआ है। आज आसमान को एक सितारा मिल गया और हमने एक सितारा खो दिया। परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”

माधुरी दीक्षित नेने ने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें अब भी इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा। माधुरी डांस रियेलिटी शो “झलक दिखला जा” के छठे संस्करण की जज थीं जबकि शुक्ला एक प्रतिभागी के तौर पर शो में शामिल हुए थे। उन्होंने लिखा, “यह अविश्वसनीय और स्तब्ध करने वाला है। आप हमेशा याद आएंगे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें। परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं।”

अजय देवगन ने ट्वीट कर कम उम्र में शुक्ला के निधन को व्यथित करने वाली खबर बताया। कुमार ने ट्वीट किया, “जिंदगी और मौत दोनों हैरान करने वाली हैं लेकिन जब सिद्धार्थ शुक्ला जैसे किसी युवा का अचानक निधन हो जाता है तो बहुत दुख होता है…उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।”

उन्होंने कहा, “मैं उन्हें निजी तौर पर नहीं जानता था, लेकिन इतने प्रतिभाशाली शख्स का इतनी जल्दी चला जाना, हृदयविदारक।” शुक्ला के निधन को “अनुचित” करार देते हुए अभिनेता राजकुमार राव ने लिखा, “बहुत जल्दी चले गए सिद्धार्थ। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे भाई। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”

अभिनेत्री परिनीति चोपणा ने ट्वीट किया, “भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। करोड़ों लोग आपसे प्यार करते हैं।” उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने शोबिज करियर की शुरुआत की थी। ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ धारावाहिक के साथ छोटे पर्दे पर उन्होंने कदम रखा और बाद में ‘जाने पहचाने से ... ये अजनबी’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे धारावाहिकों में भी वह दिखाई दिए, लेकिन ‘बालिका वधू’ से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे। अभिनेता मनोज वाजपेयी ने ट्विटर पर लिखा, “हे ईश्वर! यह स्तब्ध करने वाला है! करीबियों और प्रियजनों के सदमे और नुकसान की भावना को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।”

फिल्मकार फराह खान ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘‘ यह साल क्या और बुरा हो सकता है? सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुन कर बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’ फिल्मकार हंसल मेहता ने शुक्ला के निधन को दुखद बताया और लिखा, ‘‘ यह कोई उम्र नहीं थी दिल का दौरा पड़ने की। सबको छोड़कर जाने की भी यह कोई उम्र नहीं थी। उम्मीद करता हूं कि इस बार इस दुख और शोक का कुछ बेवकूफों द्वारा तमाशा नहीं बनाया जाएगा।’’

अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा, ‘‘ बहुत जल्दी चले गए सिद्धार्थ.... परिवार, प्रियजन को मेरी संवेदनाएं। लाखों लोग उनसे प्यार करते थे। सिद्धार्थ शुक्ला, तुम्हारी याद आएगी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे, भाई । ओम शांति।’’ रिएलटी शो ‘बिग बॉस 13’ में शुक्ला की साथी प्रतियोगी एवं पंजाबी अदाकारा हिमांशी खुराना ने ट्वीट किया कि विश्वास नहीं होता कि अभिनेता अब नहीं रहे।

रिएलटी शो के सीजन 13 में ही नजर आए राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने लिखा , ‘‘ बिग बॉस सीजन 13 के बाद से सम्पर्क में थे, उनकी मां के साथ मेरी संवेदनाएं हैं...जिनसे वह बहुत प्यार करते थे। तुमसे बहुत प्यार है सिद्धार्थ शुक्ला और तुम्हारी हमेशा, बहुत याद आएगी।’’ ‘बिग बॉस14’ की विजेता रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘स्तब्धकारी.... भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।’’

टॅग्स :अजय देवगनसलमान खानसिद्धार्थ शुक्‍लाFarah Khanमुंबईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल