लाइव न्यूज़ :

शहनाज गिल के साथ रिलेशनशिप में हैं सिद्धार्थ शुक्ला, करण जौहर से कहा- हां हम दोनों...

By अनिल शर्मा | Updated: August 16, 2021 09:38 IST

बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर ने घरवालों सहित सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल से भी कई सवाल पूछे। जिसमें उनके रिलेशनशिप को लेकर भी सवाल किया गया। सिद्धार्थ शुक्ला ने करण से कहा कि वे दोनों एक रिलेशनशिप हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ शुक्ला ने स्वीकार किया कि वह शहनाज के साथ रिलेशनशिप में हैंकरण जौहर ने उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया थासवाल-जवाब के बाद सिडनाज सीधे घर में दाखिल हुए और वहां प्रतिभागियों के साथ खेल खेला

मुंबईः बिग बॉस ओटीटी के वीकेंड में बिग बॉस की मशहूर जोड़ी सिडनाज यानी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने हिस्सा लिया। वे वीकेंड पर बतौर मेहमान घर में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों ने घरवालों के साथ खेल भी खेला। वहीं मंच पर करण जौहर के सामने सिद्धार्थ शुक्ला ने इस बात पर मुहर लगाई कि वह शहनाज गिल के साथ रिलेशनशिप में हैं।

सवाल-जवाब के दौरान करण जौहर ने घरवालों सहित सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल से भी कई सवाल पूछे। जिसमें उनके रिलेशनशिप को लेकर भी सवाल किया गया। सिद्धार्थ शुक्ला ने करण से कहा कि वे दोनों एक रिलेशनशिप हैं। सिद्धार्थ का यह जवाब सुनकर करण ने दोबार कंफर्म करने के लिए एक बार पूछा कि क्या आप यह कहना चाहते हो कि आप दोनों एक रिलेशनशिप में हो।

सिद्धार्थ ने एक बार फिर हां में ही जवाब दिया। वहीं शहनाज गिल ने भी सिद्धार्थ शुक्ला की हां में हां मिलाया। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला अगले ही पल कहने लगे कि उन्हें और शहनाज को लेकर आए दिन मीडिया में आने वाली खबरों को लेकर बात कर रहे थे। सिद्धार्थ ने कहा कि कई बार मीडिया में उनके रिश्ते को लेकर या फिर ब्रेक अप को लेकर उल्टी सीधी बातें होती हैं, जिनमें असल में कोई सच्चाई नहीं होती। सवाल-जवाब के बाद सिडनाज सीधे घर में दाखिल हुए और वहां प्रतिभागियों के साथ खेल खेला।  सभी ने इस टास्क में दिव्या अग्रवाल को निशाना बनाया।

 

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाबॉलीवुड गॉसिपकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल