लाइव न्यूज़ :

चैतन्य की हुईं श्वेता, 'मसान' गर्ल ने लिए सात फेरे- देखें शादी के वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 30, 2018 09:07 IST

मसान और हरामखोर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रैपर चैतन्य शर्मा के साथ सात फेरे ले लिए हैं।

Open in App

मुंबई, 30 जून: मसान और हरामखोर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रैपर चैतन्य शर्मा के साथ सात फेरे ले लिए हैं। श्वेता की शादी में करीबी रिश्तेदार और परिजन शामिल हुए हैं।

शादी के दौरान उन्होंने‘पापा डोंट प्रीइच’ द्वारा डिजाईन की हुई पहनी थी। वहीं, श्वेता के पति एक्टर और रैपर चैतन्य शर्मा उनसे कुल 5 साल छोटे हैं। चैतन्य का निकनेम स्लोचीता है।  इससे पहले 26 जून को चैतन्य के घर पर मेहंदी सेरेमनी रखी गई, जहां पर करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। दोनों ने गोवा में शादी की है। । उनकी लव स्टोरी की शुरुआत भी बड़ी दिलचस्प है।

दरअसल दोनों ने साथ में थिअटर में काम किया है। इसी बीच एक शो को करने के बाद दिल्ली से मुंबई आते समय सुबह पांच बजे सोने की बजाय उनकी आपस में बातचीत शुरू हो गई।फिर कुछ समय में ही उनकी दोस्ती सोशल मीडिया से होते हुए जान-पहचान बढ़ाने के साथ ही प्यार में बदल गई ।

करियर के शुरुआत में वह कुछ शॉर्ट फिल्मों और विज्ञापनों में नजर आईं थी, उनकी पहली फिल्म हरामखोर थी जिसमें वह नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई थीं लेकिन इससे पहले नीरज घेवान की मसान रिलीज़ हुई जिसमें उनकी एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ हुई थी।  श्वेता बॉलीवुड में आज एक जाना माना चेहता है। कहा जा रहा है कि आज वह मुंबई में वेडिंग पार्टी रख सकती हैं जिसमें कई सितारों के पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल