लाइव न्यूज़ :

'मेरे ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं' इस बयान पर अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने मांगी माफी, कहा- किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

By रुस्तम राणा | Updated: January 28, 2022 17:37 IST

श्वेता तिवारी ने कहा, 'मैं खुद भगवान में बेहद विश्वास करती हूं इसलिए किसी को जाने-अनजाने में ऐसी बात कहकर धार्मिक भावनाएं ठेस पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देश्वेता ने कहा, सौरभ राज जैन के लिए उपयोग किया था 'भगवान' 'किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था, मैं माफी मांगती हूं'

मुंबई: अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अपने हालिया दिए गए विवादित बयान पर मांफी मांग ली है। बिग बॉस फेम श्वेता तिवारी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। अभिनेत्री ने इस मामले में अपना बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा, 'ये मेरे नोटिस में आया है कि मेरे को-स्टार के पिछले रोल को लेकर मेरे स्टेटमेंट को गलत समझ लिया गया और उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

उन्होंने अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा, कि मेरे बयान को गलत समझा गया है। जब उस बयान के कंटेक्स्ट को समझा जाएगा तो पता चलेगा कि बयान में 'भगवान' सौरभ राज जैन के लिए उपयोग किया गया है जो कि अपने पिछले सीरियल में भगवान की भूमिका निभा चुके हैं। लोग एक्टर्स के कैरेक्टर के नामों से जुड़ जाते हैं इसलिए मैंने मीडिया से बातचीत में वो उदाहरण दिया था लेकिन इसे गलत समझा गया। मुझे इस बात का दुख है।'

श्वेता ने आगे कहा, 'मैं खुद भगवान में बेहद विश्वास करती हूं इसलिए किसी को जाने-अनजाने में ऐसी बात कहकर धार्मिक भावनाएं ठेस पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था लेकिन मुझे मालूम चला कि इससे अनजाने में ही लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ये जान लें कि मेरा अपने शब्दों या कामों से किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था इसलिए मैं माफी मांगती हूं।'

दरअसल, हाल ही में श्वेता तिवारी के एक बयान को लेकर हंगामा खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने कहा था, "मेरे ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं।" यह विवादित बयान उन्होंने भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान दिया था। श्वेता बुधवार को शहर में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज का प्रमोशन कर रही थीं। सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल हो रहा है। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?