लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के स्कूल में उड़ाया गया श्रीराम का मजाक, बोले फिल्ममेकर- अगर यही धर्मनिरपेक्षता है तो इसकी चिंता है, तुरंत कार्रवाई हो

By अनिल शर्मा | Updated: November 9, 2021 11:25 IST

अशोक पंडित ने नाटक पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर हिंदू देवताओं या किसी अन्य धर्म को गाली देना धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र है तो मुझे इसकी बहुत परवाह है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के टोहाना स्थित सेंट मेरी स्कूल में एक नाटक में श्रीराम का मजाक उड़ाया गया नाटक में श्रीराम को भुलक्कड़ दिखाया गया फिल्ममेकर ने वीडियो साझा कर हरियाणा सीएम से तुरंत कार्रवाई की मांग की है

हरियाणाः यहां के टोहाना स्थित सेंट मेरी स्कूल में एक नाटक में श्रीराम का मजाक उड़ाने को लेकर फिल्ममेकर अशोक पंडिता ने काफी नाराजगी जाहिर की है। अशोक पंडित ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से स्कूल के शिक्षकों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि स्कूल में बच्चों द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री राम का मजाक उड़ाया गया। नाटक में श्रीराम की आपत्तिजनक किरदार दिखाया गया है। नाटक में श्रीराम को भुलक्कड़ दिखाया गया है। इसका वीडियो साझा कर अशोक पंडित ने ट्विटर पर सीएम मनोहर लाल खट्टर से स्कूल के शिक्षकों और नाटक में शामिल छात्रों पर कार्रवाई की मांग की और ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट में लिखा- अगर हिंदू देवताओं या किसी अन्य धर्म को गाली देना धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र है तो मुझे इसकी बहुत परवाह है। हरियाणा के टोहाना में सेंट मैरी स्कूल में इस अपमानजनक नाटक में शामिल उन शिक्षकों और छात्रों के खिलाफ राज्य सरकार को तुरंत गंभीर कार्रवाई करनी चाहिए।

इससे पहले इस नाटक पर आपत्ति जताते हुए 2012 लंदन ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस कार्यक्रम का वीडियो पोस्ट करते हुए तुरंत प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की। योगेश्वर दत्त ने इस वीडियो पर गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि,’श्री राम का चरित्र मर्यादा का पर्याय है, लेकिन ST. Mary’s School, टोहाना में बच्चों के सामने श्रीराम के चरित्र का ऐसा बेहूदा मजाक बनाना और गलत तरीके से दर्शाना एक घटिया सोच और मानसिकता है। इस प्रकार के स्कूलों की तुरंत प्रभाव से मान्यता रद्द करनी चाहिए।’

टॅग्स :हरियाणाManoharlal Khattar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?