लाइव न्यूज़ :

'स्ट्रीट डांसर 3डी' के सेट पर चोटिल हुईं श्रद्धा कपूर, इससे पहले गर्दन और कंधे में भी लग चुकी है चोट

By मेघना वर्मा | Updated: July 23, 2019 15:14 IST

श्रद्धा का हाल ही में साहो का नया पोस्ट लॉन्च हुआ है। जिसमें उनकी और साहो की जोड़ी बेहद रोमांटिक लग रही है। श्रद्धा कपूर और प्रभास दोनों ही फोटो में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

Open in App

श्रद्धा कपूर जल्द ही बाहुबली प्रभास के साथ फिल्म साहो में दिखाई देने वाली हैं। श्रद्धा का ये एक्शन अंदाज लोगों के खूब भा रहा है। वहीं श्रद्धा वरुण धवन के साथ रेमो डिसूजा की फिल्म  स्ट्रीट डांसर की शूटिंग में भी इन दिनों बिजी हैं। इसकी शूटिंग के चलते श्रद्धा चोटिल हो गई हैं। 

श्रद्धा कपूर पंजाब के बाद, लंदन और दुबई में शूटिंग पूरी होने के बाद इन दिनों मुंबई में शूट कर रही हैं। वहीं श्रद्धा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उनकी फीजियो उनके पैर की चोट को ठीक करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

श्रद्धा ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एंकल ट्वीट की केयर करतीं हमारी प्यार फिजियो, पहले मेरा गला फिर कंधा और मेरा पैर चोटिल हुआ और आप हमेशा इसकी केयर करने के लिए यहां रहीं...थैंक्यू'

कुछ ही दिनों पहले वरुण धवन को डांस क्लास के बाहर स्पॉट किया गया था। जहां उनके पैरों की चोट को साफ देखा जा सकता था। वरुण और श्रद्धा अपने कैरेक्टर में इन्वॉल्व होने के लिए डांस क्लास लेते हैं। जिसकी वजह से उन्हें इंजरीज का सामना करना पड़ता है। 

श्रद्धा का हाल ही में साहो का नया पोस्ट लॉन्च हुआ है। जिसमें उनकी और साहो की जोड़ी बेहद रोमांटिक लग रही है। श्रद्धा कपूर और प्रभास दोनों ही फोटो में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। बता दें इस फिल्म को बॉलीवुड की सबसे बड़ी बजट की फिल्म बताई जा रही है। साहो बड़े पर्दे पर 30 अगस्त को रिलीज होगी।

टॅग्स :श्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्कीStree 2 box office: 'स्त्री 2' का जलवा बरकरार, भारत में कुल कमाई हुई 564 करोड़, वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ के करीब

बॉलीवुड चुस्कीStree 2 Box Office Collection: 400 करोड़ की कमाई के साथ तोड़े सारे रिकॉर्ड, 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी

बॉलीवुड चुस्कीमिलिए स्त्री-2 के 'सरकटा' से, लंबाई में खली भी पीछे, 7 फीट 6 इंच के पहलवान को 'द ग्रेट अंगार' कहते हैं लोग

बॉलीवुड चुस्कीStree 2 box office collection: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री-2 का कलेक्शन 280 करोड़ के पार, टूट गए सारे रिकॉर्ड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?