लाइव न्यूज़ :

'बाहुबली' प्रभास के इंस्टाग्राम पर धमाकेदार एंट्री के हफ्तों बाद श्रद्धा कपूर ने किया वेलकम, इतने हैं फॉलोवर्स

By मेघना वर्मा | Updated: April 27, 2019 10:27 IST

बहुबली एक्टर प्रभास और श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म साहों में दिखाई देंगे। फिल्म में दोनों ही एक्शन करते दिखाई देंगे। बाहुबली एक्टर प्रभास को उनके इस नए एक्शन-थ्रिलर अवतार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Open in App

बाहुबली फिल्म से लोगों को दिल जीतने वाले एक्टर प्रभास ने कुछ नौ दिनों पहले 18 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर धमाकेदार डेब्यू किया था। उनके इस एंट्री के बाद लोगों ने फैंस ने उन्हें खूब बधाइयां भी दी थी। मगर प्रभास की को एक्टर श्रद्धा कपूर हफ्तों भर बाद उनका वेलकम कर रही हैं। श्रद्धा कपूर ने आज यानी 27 अप्रैल को प्रभास का इंस्टा पर स्वागत किया है। 

श्रद्धा कपूर ने नौ दिन बाद अपने इंस्टाग्राम पर प्रभास की फोटो शेयर करके लिखा, 'इंस्टा पर स्वागत है, वन ऑफ द नाइसेस्ट ह्यूमन बीन्ग्स आई हैफ एवर मीट एंड एन एब्सल्यूट डार्लिंग।' इस फोटो को रिपोस्ट करके श्रद्धा कपूर ने उनका वेलकम किया है। कुछ लोग तो उनकी इस बात को एप्रीशिएट कर रहे हैं मगर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो श्रद्धा के लिए कह रहे हैं कि वो इतनी देर में सो कर क्यूं जागी हैं। 

साहो में दिखेंगे साथ

बहुबली एक्टर प्रभास और श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म साहों में दिखाई देंगे। फिल्म में दोनों ही एक्शन करते दिखाई देंगे। बाहुबली एक्टर प्रभास को उनके इस नए एक्शन-थ्रिलर अवतार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच साहो के सेट से प्रभास और श्रद्धा कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। 

साहो फिल्म प्रभास की दूसरी सबसे बड़ी बजट की फिल्म बतायी जा रही है। स्पाई-थ्रिलर इस फिल्म के टीजर ने ही लोगों के अंदर एक्साइटमेंट छोड़ दी है। वहीं फिल्म के टीजर में प्रभास और श्रद्धा कपूर के किसी भी रोमांटिक सीन को नहीं दिखाया गया है। इसी के बाद फिल्म के लीक सीन को लोग और भी पसंद कर रहे हैं।

 

दस दिनों में 1.1 मिलियिन फॉलोवर्स

प्रभास की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ दस दिनों में प्रभास की फैन फॉलोइंग 1.1 मिलियन हो गई है। इंस्टाग्राम पर प्रभास के फॉलोवर्स 1.1 हो गए हैं। खास बात ये है कि प्रभास इंस्टा पर अभी इतने एक्टिव दिख नहीं रहे हैं। तभी तो उन्होंने सिर्फ और सिर्फ एक पोस्ट शेयर की है। जिसके बावजूद उनकी फॉलोइंग इतनी बढ़ गई है। 

टॅग्स :प्रभासश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?