लाइव न्यूज़ :

Stree Trailer: राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, डर और हंसी दोनों डोज एक साथ

By भारती द्विवेदी | Updated: July 27, 2018 08:59 IST

राजकुमार राव ने दर्जी की भूमिका निभाने के लिए एक महीने की ट्रेनिंग ली है। वो कपड़े सिलना सीख रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 27 जुलाई: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म स्त्री का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इनदोनों की ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत पकंज कपूर की स्टोरी सुनाने से होती है। फिर आप डरेंगे उसके बाद शुरू होगा राजकुमार राव की कॉमेडी। 'बरेली की बर्फी' के बाद आप सबको एक बार फिर से राजकुमार राव की बेहतरीन कॉमेडी देखने को मिलेगी। लगभग तीन मिनट के ट्रेलर में आपको हर चीज मजेदार लगेगी। आप ट्रेलर को बीच में नहीं छोड़ पाएंगे।

इस फिल्म में राजकुमार राव एक दर्जी (टेलर) की भूमिका में हैं। वहीं इस फिल्म में श्रद्धा का किरदार सुपरनैचुरल टिवस्ट के साथ है। राजकुमार राव ने दर्जी की भूमिका निभाने के लिए एख महीने की ट्रेनिंग ली है। वो कपड़े सिलना सीख रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर के साथ फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया है। जिसकी टैग लाइन है- 'मर्द को दर्द होगा'

फिल्म का मजेदार ट्रेलर देखिए:

बता दें कि इस फिल्म में एक्टर राजकुमार राव और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार साथ आने वाली है। राजकुमार-श्रद्धा की ये फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में आपको एक गांव का सीन दिखेगा। टीजर एक आवाज के साथ शुरू होती है। जिसमें कहा जा रहा है-'ओ स्त्री यहां कल आना..साथ ही यहां कोई मर्द नहीं।' गांव की हर एक दीवार पर ये लिखा दिख रहा है- 'ओ स्त्री यहां कल आना।' साथ ही गांव के मर्दों को डरा-सहमा सा दिखाया गया है। 

फिल्म 'स्त्री' के निर्देशक अमर कौशिक और प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं। इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :स्त्री मूवीश्रद्धा कपूरराजकुमार रावपंकज कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव की 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वीकेंड पर कमाए 15.02 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव और पत्रलेखा के घर गूंजेंगी किलकारी, फैन्स संग शेयर की गुडन्यूज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस