लाइव न्यूज़ :

Richard Gere Kissing Case: शिल्पा शेट्टी को मिली राहत, मुंबई हाई कोर्ट ने मामले को किया खारिज

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 25, 2022 13:53 IST

अमेरिकन एक्टर रिचर्ड गेयर के 'चुंबन केस' को मुंबई हाई कोर्ट ने महज लोकप्रियता बटोरने की कोशिश बताते हुए खारिज कर दिया है। ऐसे में कोर्ट से शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि ये मामला साल 2007 का है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर रिचर्ड गेयर के 'चुंबन केस' को मुंबई हाई कोर्ट ने किया खारिजकेस के खारिज होने से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को मिली राहतये मामला साल 2007 का है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस अमेरिकन एक्टर रिचर्ड गेयर के 'चुंबन केस' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि मुंबई हाई कोर्ट से इस मामले में शिल्पा को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, इस मामले को कोर्ट ने महज लोकप्रियता बटोरने की कोशिश बताते हुए खारिज कर दिया है। बता दें कि ये मामला साल 2007 का है।

राजस्थान में एक इवेंट के दौरान हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेयर के साथ शिल्पा शेट्टी कुंद्रा यहां बतौर गेस्ट पहुंची थीं। इस इवेंट में जब रिचर्ड को शिल्पा स्टेज पर लेकर आईं तो अभिनेता उन्हें हाथों पर किस करने लगे। इसके बाद उन्होंने शिल्पा को गले गया और फिर उन्हें गालों पर जबरदस्ती किस करने लगे। बता दें कि इस हरकत को इवेंट में रिकॉर्ड किया गया था। 

यही नहीं, इस मामले ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। इस मामले को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि शिल्पा और रिचर्ड के खिलाफ देश के कई शहरों में प्रदर्शन भी हुए। ऐसे में दोनों के खिलाफ राजस्थान की एक स्थानीय अदालत में मामला दर्ज हुआ था। मगर बाद में केस को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामला मुंबई के बलार्ड पियर में अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया था। 

टाइम्स नाउ के अनुसार, अभिनेत्री ने अपने वकील मधुकर दलवी के माध्यम से आरोप मुक्त करने की याचिका में कहा कि उनके खिलाफ आरोप यह था कि जब उन्हें 'सह-आरोपी' रिचर्ड ने चूमा तो उन्होंने विरोध नहीं किया था। अभिनेत्री की याचिका में यह भी कहा गया है कि उनके खिलाफ जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, उनके खिलाफ आवेदन नहीं किया जा सकता।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीबॉलीवुड अभिनेत्रीMumbai High Court
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल