लाइव न्यूज़ :

44 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, घर आई नन्ही परी

By अमित कुमार | Updated: February 21, 2020 12:27 IST

पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर इस बात की खुशी जाहिर करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की। इस बच्ची को सोशल मीडिया पर लोगों से खूब आशीर्वाद मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर शेयर तस्वीर में समिशा अपनी मां शिल्पा की उंगलिया पकड़ी दिखाई पड़ रही है। शिल्पा शेट्टी कॉमेडी फिल्म ‍‍‘हंगामा 2’ से दोबारा फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं। इससे पहले वर्ष 2007 में फिल्म ‘अपने’ में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने शनिवार (15 फरवरी) को एक नन्हीं परी को जन्म दिया।  शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिए इस बात की जानकारी दी। शिल्पा शेट्टी ने सरोगेसी के जरिए इस बच्ची को जन्म दिया। पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर इस बात की खुशी जाहिर करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की। इस बच्ची को सोशल मीडिया पर लोगों से खूब आशीर्वाद मिल रहा है।

शिल्पा शेट्टी ने बेटी का नाम समिषा शेट्टी रखा है। सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीर में समिशा अपनी मां शिल्पा की उंगलिया पकड़ी दिखाई पड़ रही है। इस खूबसूरत बच्ची के लिए लोग शिल्पा और राज को जमकर बधाई दे रहे हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी कॉमेडी फिल्म ‍‍‘हंगामा 2’ से दोबारा फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं। इससे पहले वर्ष 2007 में फिल्म ‘अपने’ में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। 

शिल्पा फिल्म ‘ओम शांति ओम’ और ‘दोस्ताना’ में भी नजर आईं थी। शिल्पा के साथ ‘मलाल’ के अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान बी अहम रोल में नजर आएंगे। शिल्पा ने एक बयान में कहा  था कि मैं बहुत खुश हूं, मैं दोबारा अभिनय के क्षेत्र में प्रवेश कर और बड़े स्क्रीन पर दिखने को तैयार हूं। फिल्म में मेरा किरदार बहुत प्यारा है, जिसे पहले मैंने कभी नहीं किया है।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल