लाइव न्यूज़ :

एक्टिंग छोड़ कोरोना पेशेंट के लिए नर्स बनी शाहरुख खान की ये एक्ट्रेस, नीति आयोग ने की यूं तारीफ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 24, 2020 12:05 IST

मुंबई के अस्पताल में बतौर नर्स सेवा दे रहीं शिखा ने कहा- हमारे अस्पताल से 30 कोरोना ग्रसित मरीज़ पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों और मौतों का आंकड़ा बढ़ता ता जा रहा है।

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार संक्रमितों और मौतों का आंकड़ा बढ़ता ता जा रहा है। वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में आवाजाही पर बंदिशों के साथ विभिन्न शहरों में लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है और संक्रमण रोकने के उपायों के तहत निगरानी बढ़ा दी गई। ऐसे में  बॉलीवुड एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के बीच नर्स बनकर उनकी सेवा कर रही हैं। 

शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल से साल 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था। लेकिन एक्टिंग की वजह से वह नर्सिंग का कोर्स पूरा नहीं कर सकीं थी। ऐसे में उन्होंने अब देश की मौजूदा हालात को देखते हुए कोरोना से संक्रमित लोगों की देख-रेख करने का फैसला किया है। वह इस समय मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट स्थित हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेव ट्रॉमा हॉस्पिटल में वालंटियर नर्स के रूप में काम कर रही हैं। 

ऐसे में शिखा की हर कोई तारीफ कर रहा है। अब नीति आयोग ने ट्विटर पर शिखा की भूमिका की तारीफ़ की है। 'नीति आयोग' ने अपने ट्वीटर पर शिखा मल्होत्रा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि "एक स्वयंसेवक के रूप में शिखा मल्होत्रा की निस्वार्थ सेवा कोरोना महामारी में नई आशा, आत्मशक्ति और नेकी का संदेश दे रही है।"  हाल ही में शिखा के इस नेक नाम की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने तारीफ की है। कैटरीना ने इंस्टा पर एक स्टोरी लगाई है। कैटरीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि असली जिंदगी का हीरो।

आइसोलेशन वार्ड की देख रेख कर रही शिखा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों उनके इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि शिखा फिल्म 'कांचली' में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं।

अभिनय करने से पहले शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल से साल 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था। हालांकि अभिनय के कारण वह नर्सिंग का अभ्यास पूरा नहीं कर पाई थीं।शिखा शाहरुख खान की 2016 में आई फिल्म 'फैन' में भी नजर आ चुकी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार